फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Goga Mari demolished in Devinagar on the instructions of NGT despite heavy opposition

Panchkula News: भारी विराेध के बावजूद एनजीटी के निर्देश पर देवीनगर में गोगा माड़ी ढहाई

Sat, 15 Apr 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Goga Mari demolished in Devinagar on the instructions of NGT despite heavy opposition
दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की महिलाएं फूट-फूटकर रोती रहीं, भारी पुलिस बल रहा मौजूद फोटो सहित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एनजीटी के आदेश पर एचएसवीपी ने शुक्रवार को गांव देवीनगर में 15 साल पूर्व निर्मित गोगा माड़ी को जेसीबी से ढहा दिया। लोगों के जबरदस्त विरोध के बावजूद एचएसवीपी ने कार्रवाई को अंजाम दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एक्सईएन एनके पायल और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक कार्रवाई चली। इससे पहले गांव की महिलाएं और युवा जेसीबी के सामने खड़े हो गए उनको पुलिस ने हटा दिया। गोगा माड़ी को ढहाने के दौरान महिलाएं हाथ जोड़कर फूट फूटकर रो रहीं थीं। इससे पूर्व काफी धक्का-मुक्की भी हुई। एसीपी सुरेंद्र यादव के साथ एक व्यक्ति जसविंद्र ने हाथापाई कर उनका अंगूठा मरोड़ दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हाे गया। वार्ड नंबर 17 के पार्षद अक्षयदीप चौधरी पर एसीपी ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सेक्टर 5 पुलिस ने एसीपी की शिकायत पर जसविंद्र और पार्षद के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हाथापाई करने का मामला दर्ज किया है।
शहर में माजरी चौक के पास स्थित गांव देवीनगर में करीब 25 साल से लोग घग्गर नदी के किनारे गोगा पीर की पूजा करते आ रहे हैं। करीब 15 साल पहले वहां पर माड़ी बना दी गई। इसकी शिकायत एनजीटी में की गई थी। एनजीटी ने इसे हटाने के निर्देश दिए थे। दो माह पहले एचएसवीपी की टीम कार्रवाई करने के लिए माड़ी पर पहुंची। वहां बने कुछ कमरों को तोड़ा भी गया। स्थानीय लोगों ने एचएसवीपी से समय मांगा और स्वयं गोगा माड़ी को वहां से हटाने का आश्वासन दिया था। समय पूरा होने के बावजूद लोगों ने गोगा माड़ी को नहीं हटाया। इस पर एचएसवीपी ने पुलिस बल को साथ लेकर शुक्रवार को यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एचएसवीपी के एसडीओ अजय बंसल, जेई त्रिलोक ठुकराल, जेई हरजीत सिंह, जेई अमित, सुपरवाइजर मान सिंह और 100 से ज्यादा महिला और पुरुष पुलिसकर्मी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन



जेसीबी के सामने खड़े हुए युवा और महिलाएं
जेसीबी कार्रवाई के लिए जैसे ही गोल्फ कोर्स से आगे बढ़ी तो गांव की महिलाएं और युवा सामने खड़े हो गए। पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। इस पर उनको बलपूर्वक वहां से हटाया गया। कुछ महिलाएं गोगा माड़ी को टूटता देख फूट फूटकर रोने लगीं। महिलाएं कार्रवाई के दौरान हाथ जोड़कर खड़ी रहीं। वहीं कई युवा भी प्रशासन की कार्रवाई को देखकर रोते नजर आए। महिलाएं बिमला, पूनम और दर्शना ने कहा कि वे 25 साल से यहां पूजा करती आ रही हैं। गोगा माड़ी में ग्रामीणों की गहरी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह सरकार का तानाशाही रवैया है : पार्षद
वार्ड-17 के पार्षद अक्षयदीप चौधरी ने कहा कि गोगा माड़ी को तोड़ना भाजपा सरकार का तानाशाही रवैया दर्शाता है। सरकार लोगों के साथ धक्काशाही कर रही है। सरकार आम जनता और लोगों को परेशान करने का काम कर रही है।



सेक्टर-12 में भी हटाया अतिक्रमण
देवीनगर से लौटने के बाद एचएसवीपी की टीम ने शहर के सेक्टर-12 में भी कार्रवाई की। घरों के बाहर अवैध रूप से लगाई ग्रिल और जाली को हटाया। इसके अलावा सेक्टर-12 में बूथ के पास अवैध रूप से बनाए जा रहे टैंक को भी जेसीबी से तोड़ा गया।




गोगा माड़ी को हटाने के लिए दो माह का समय दिया था। लोगों ने उसे नहीं हटाया। एनजीटी ने इस संबंध में निर्देश दिए थे। शुक्रवार को प्राधिकरण ने कार्रवाई कर गोगा माड़ी को हटा दिया। -मानव मलिक, संपदा अधिकारी (ईओ), पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed