फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   global youth festivel

ग्लोबल यूथ फेस्टिवल का आयोजन आज

Thu, 03 Oct 2019 02:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
global youth festivel
14वें ग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल का समापन एक ग्लोबल मार्च के साथ किया गया। यह आयोजन ओपन हैंड से लेकर सेक्टर-17 प्लाजा तक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए किया गया। ग्लोबल मार्च में चंडीगढ़ के कई स्कूलों और कॉलेजों के पांच हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स के अतिरिक्त जीवाईपीएफ में विदेशी और भारतीय प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। इसका नेतृत्व अमेरिकी गांधी बर्नी मेयर ने किया। इस मार्च को पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

इसका आकर्षण रही कॉर्मल कॉवेंट स्कूल के बच्चों द्वारा तैयार लिविंग इन हार्मोनी विद नेचर थीम पर तैयार की गई एक 100 मीटर की वॉल पेंटिंग। यह पेंटिंग फिलिपिनो कलाकार और विजुअल आर्टिस्ट एन्ना करीना जार्डिन ने बच्चों के अधिकारों और क्षमता निर्माण के लिए तैयार की थी। इस वॉल पेंटिंग के साथ, बच्चों द्वारा 100 से ज्यादा पोस्टर तैयार किए गए और वॉल पेंटिंग और पोस्टर्स की एक प्रदर्शनी सुखना लेक पर आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व श्रीलंकाई संसद सदस्य और श्रीलंका फ्रीडम पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट थिलांगा सुमाथिपाला रहे। यहां स्टेट लीगल सर्विसेज अथारिटी के सदस्य सचिव महावीर सिंह चंडीगढ़ कमीशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर मौजूद रहीं। हरजिंदर कौर ने कहा कि वह शांति पर्व का हिस्सा बनकर खुश हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने अपने देश में लौटने के बाद वे एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखेंगे और शांति पर्व में उनके द्वारा सीखी गई महत्वपूर्ण सीखों को भी लागू करेंगे।
विज्ञापन

इन टीचरों को किया सम्मानित
जीवाईपीएफ के समापन समारोह में छह स्थानीय पीस क्लबों के टीचर्स को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया। इनमें गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज चंडीगढ़ की प्रिंसिपल प्रो. सुधा कत्याल, चितकारा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चितकारा यूनिवर्सिटी की डीन डॉ. संगीता पंत, इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड चंडीगढ़ की प्रिंसिपल जेएस ज्यारा, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ की प्रिंसिपल मोनिका चावला, एलायंस इंटरनेशनल स्कूल बनूड़ की डायरेक्टर अरुणा भारद्वाज और सीएल अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल चंडीगढ़ की सुनीता रान्याल शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीजी के बारे में जागरूकता फैलाने में युवाओं की अहम भूमिका
इस अवसर पर मुख्य अतिथि थिलांगा सुमाथिपाला ने कहा कि एसडीजी के बारे में जागरूकता पैदा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने श्रीलंकाई संसद में एसडीजी को पेश करने के अपने प्रयासों के बारे में भी बताया। महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि वह महात्मा की भूमि में आकर खुश हैं। गांधी और बुद्ध दोनों ही श्रीलंका में पूज्नीय थे और उनके लिए विशेष रूप से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की उनकी शिक्षाओं और आदर्शों का पालन करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों द्वारा और भारत इंडोनेशिया संगम के भारतीय और इंडोनेशियाई कलाकारों द्वारा पंजाबी लोक भंगड़ा और गिद्धा प्रदर्शन किया गया।

महात्मा गांधी की बड़ी पेंटिंग बनाई प्रमोद साहू ने
रायपुर के एक रंगोली कलाकार, प्रमोद साहू ने महात्मा गांधी की एक बड़ी पेंटिंग बनाई, जो इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण थी। इस मौके पर तीन ग्लोबल यूथ आइकन अवॉर्ड्स विजेता बिलियनएबल्स के समीर गर्ग, इंडोनेशिया के सोशोपोप्रेनुर आईडी के डेसी एंड्रियाना और मलेशिया के खैरुल मंसूर भी मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed