फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gita Jayanti: The square will be illuminated, the mantras of Gita will resonate in the atmosphere, people will be able to listen to the verses of Gita continuously for three days.

गीता जयंती : चौक होंगे जगमग, वातावरण में गूंजेंगे गीता के मंत्र, तीन दिन तक लगातार लोग सुन सकेंगे गीता के श्लोक

Wed, 08 Dec 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gita Jayanti: The square will be illuminated, the mantras of Gita will resonate in the atmosphere, people will be able to listen to the verses of Gita continuously for three days.
पंचकूला। गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए गीता चौक को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा, जो सबके लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा शहर के चौक से गुजरने वालों को रिकॉर्डिंग मंत्र सुनाई देंगे। यह मंत्रोच्चारण शहर के सेक्टर-5, सेक्टर-6, सेक्टर-7 और सेक्टर-8 पर 12 से 14 दिसंबर तक लगातार लोग सुन सकेंगे। यह जानकारी उपायुक्त महावीर कौशिक ने दी। उन्होंने बताया कि एसडीएम ऋचा राठी को महोत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान दी। अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में गीता सेमिनार, गीता हवन और पाठ, स्कूली बच्चों की चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं, गीता पर आधारित प्रदर्शनी, नगर शोभायात्रा, श्रीमद्भागवत गीता, महाभारत, भगवान श्री कृष्ण के बहुमुखी व्यक्तित्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 14 दिसंबर को सुबह 11.45 बजे हर जिले के 50 स्कूलों से 50-50 विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से ग्लोबल जप में भाग लेंगे।
विज्ञापन

हर जिले से 2500 बच्चे ऑनलाइन माध्यम से गीता मंत्रोच्चारण में शामिल होंगे। श्रीमद्भगवदगीता और विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन न्योछावर करने वाले वीर जवानों के जीवन और 1966 के बाद से अब तक हरियाणा में हुए विकास पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले गीता जयंती केवल कुरुक्षेत्र में ही आयोजित की जाती थी, लेकिन 2016 के बाद इसका स्वरूप अंतर्राष्ट्रीय स्तर का किया गया है। इसे अब जिला स्तर पर भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि गीता जयंती महोत्सव के दौरान लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में स्थानीय नायकों से संबंधित चित्रों को भी शामिल किया जाए। इसके साथ-साथ गीता पर आधारित सम्मेलन में स्थानीय हिंदी व संस्कृत के विद्वानों को आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed