फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Girls will get admission in Sainik School Kunjpura for the first time in the sixth grade

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में लड़कियों को छठी कक्षा में पहली बार मिलेगा दाखिला

Sun, 15 Nov 2020 10:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Girls will get admission in Sainik School Kunjpura for the first time in the sixth grade
चंडीगढ़। देश में पहली बार सैनिक स्कूलों में लड़कियों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 से छठी कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। लड़कों के साथ ही लड़कियों की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2021 को होगी। इसी दिन 9वीं कक्षा के लिए लड़कों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल) के प्रिंसिपल कर्नल वीडी चंदोला ने बताया कि सैनिक स्कूल सोसायटी की ओर से हर साल एनटीए द्वारा देश के 33सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। सैनिक स्कूल, कुंजपुरा में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लड़कों, लड़कियों व नौंवी कक्षा के लिए लड़क़ों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कक्षा छठी में प्रवेश के लिए लड़के और लड़कियों की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च, 2011 के बीच की होनी चाहिए। इसके अलावा नौंवी कक्षा में प्रवेश लेने के इच्छुक लड़कों की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2006 से 31मार्च 2008 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्कूल की वेबसाइट www.aissee.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर, 2020 है। इस दौरान सामान्य, ओबीसी, डिफेंस, एक्स-डिफेंस श्रेणी के लिए फीस 550 रुपये तथा एससी व एसटी वर्ग के लिए 400 रुपये है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी भाषा और नौवीं के लिए केवल अंग्रेजी होगा। उन्होंने कहा कि आवेदकों को अपने फॉर्म रद्द होने से बचाने के लिए सही कैटेगरी में जमा करना चाहिए। प्रवेश प्रक्त्रिस्या से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आवेदक सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे के बीच फोन नंबर 184-2384510/2384551 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed