फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Girl raped for three years on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से किया दुष्कर्म

Wed, 04 May 2022 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Girl raped for three years on the pretext of marriage
पंचकूला। युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिंजौर पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पंचकूला निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के साथ रहती है और बद्दी स्थित फैक्टरी में तीन साल से नौकरी करती है।
विज्ञापन

वहीं उसकी मुलाकात फैक्टरी में काम करने वाले युवक से तीन साल पहले हुई थी। उसने उसको अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। एक दिन आरोपी उसके घर पर आया। उस समय घर पर कोई नहीं था। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

25 अप्रैैल को पीड़िता ने आरोपी को फोन कर शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed