{"_id":"65f9f08c41db5a255a06fd49","slug":"girl-dies-in-hotel-in-morni-young-man-unconscious-pkl-office-news-c-16-1-pkl1046-379974-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: होटल में युवती की मौत, युवक बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: होटल में युवती की मौत, युवक बेहोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मोरनी स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक का उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जलोली निवासी अमनदीप एक युवती के साथ मंगलवार दोपहर को मोरनी स्थित एक होटल में पहुंचा। वहां उसने एक कमरा किराए पर लिया। काफी समय तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल संचालक को शक हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर चंडीमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने अंदर देखा तो युवती मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि युवक बेहोश था। उसे तुरंत एंबुलेंस से रात करीब 9 बजे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भेजा गया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल की जांच कर सैंपल लिए। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा। सूचना पाकर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि युवक डेराबस्सी में मोटरसाइकिल रिपेयर का काम करता है। उसके होश में आने के बाद ही युवती की मौत के कारण का पता लग पाएगा। सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम अरविंद कांबोज, थाना प्रभारी चंडीमंदिर पृथ्वी सिह, मोरनी पुलिस चौकी प्रभारी रवि प्रकाश और सीन ऑफ क्राइम की टीम और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी।