फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Girl dies due to drowning in a pit filled with water

Panchkula News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत

Thu, 24 Oct 2024 08:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to drowning in a pit filled with water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। गांव पपलोहा के एक ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से 3 वर्षीय की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के चाचा भरत ने बताया कि भाई बॉबी और उसका परिवार पपलोहा स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता है। बॉबी की शादी कुछ साल पहले यूपी निवासी मोनी देवी के साथ हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी मलिश्का थी।


भरत ने बताया कि पिछले साल किडनी की बीमारी के कारण भाभी मोनी की मौत हो गई थी। तब से उसका भाई बॉबी और उसकी इकलौती बेटी मलिश्का उन्हीं के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह परिवार के अधिकतर लोग भट्ठे पर काम पर गए थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे मलिश्का बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ समय बाद पड़ोस के बच्चे जिनके साथ मलिश्का खेलने गई थी, ने घर आकर बताया कि मलिश्का खेलते-खेलते ईंट भट्ठे पर बने पानी से भरे करीब 7 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई है। सूचना के बाद परिवार के सदस्य पहुंचे और आनन-फानन मलिश्का को गड्ढे से निकालकर कालका एसडीएच ले गए जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत बता दिया। जांच अधिकारी सुरजीत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed