फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Girdawari work completed in 253 villages of the district

Panchkula News: जिले के 253 गांवों में गिरदावरी का कार्य पूरा

Wed, 27 Mar 2024 04:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Girdawari work completed in 253 villages of the district
रामगढ़/बरवाला। अंबाला मंडल आयुक्त रेणू एस फुलिया व उपायुक्त सुशील सारवान ने मंगलवार को जिला के गांव जल्लाह, थापली, बिल्ला, टाबर व सरकपुर में फसल गिरदावरी के कार्य की पड़ताल की। इस दौरान उनके साथ राजस्व विभाग केे अधिकारी भी मौजूद थे। आयुक्त ने पंचकूला के आसपास के गांवों में दौरा कर रबी फसल का जायजा लिया तथा मौके पर ही पटवारी व कानूनगो द्वारा रजिस्टर में दर्ज की गई एंट्री को चैक किया। जिला के 253 गांवों की गिरदावरी का कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में गिरदावरी की पड़ताल के लिए सभी तहसीलों के अधीन आने वाले एक-एक गांवों में जाकर मौका मुआयना किया गया। उन्होंने कई एकड़ में बोई फसल तथा रजिस्टर में दर्ज एंट्री का मिलान किया। आयुक्त ने जल्लाह गांव के खेत में मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत की और जानकारी ली कि टीम ने गिरदावरी का कार्य ठीक से किया है या नहीं। इस दौरान किसानों को कोई दिक्कत-परेशानी तो नहीं हुई। ग्रामीणों ने जवाब में राजस्व विभाग की टीम की तारीफ की। आयुक्त ने कहा कि गिरदावरी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं भी किसी कर्मचारी द्वारा लापरवाही की जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी दी जाएगी। इसके लिए जरूरी है कि बोई गई फसल की सही एंट्री राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज होनी चाहिए। रबी फसल की गिरदावरी का कार्य कई स्तर पर जांचा जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह, तहसीलदार कालका विवेक गोयल, तहसीलदार रायपुररानी सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार हरदेव, सदर कानूनगो मुकेश महाजन समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed