फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ghaggar bridge damaged, will remain closed for four days, jammed

Panchkula News: घग्गर का पुल क्षतिग्रस्त, चार दिन रहेगा बंद, लगा जाम

Fri, 25 Aug 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ghaggar bridge damaged, will remain closed for four days, jammed
एनएचएआई की टीम ने पुल का मरम्मत की शुरू, एक पुल से हो रहा वाहनों का आवागमन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बारिश के दौरान घग्गर के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त सेक्टर-1 माजरी चौक के पुराने पुल को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है। वीरवार शाम को दूसरे पुल से आवागमन करने के कारण दोनों तरफ भारी जाम लग गया। एनएचएआई पुल को ठीक करने के लिए चार दिन बंद रखेगी। एनएचएआई के अनुसार पुल की पत्ती हिलने के कारण भारी वाहन गुजरने में पुल हिलने लगा है। पुल का एक हिस्सा दब गया है। एनएचएआई की टेक्निकल टीम ने वीरवार से मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान माजरी चौक से नाडा साहिब की तरफ जाने वाले पुल से ही ट्रैफिक का आवागमन रहेगा।
इन रास्तों पर लगा जाम
बेलाविस्टा से लेकर माजरी चौक तक, ओल्ड पंचकूला चौक से लेकर माजरी चौक तक, नाडा साहिब गुरुद्वारा से माजरी चौक तक और सेक्टर 2/4 डिवाडिंग रोड से माजरी चौक तक चारों रास्तों पर देर शाम तक लंबा जाम लगा रहा। घग्गर नदी का पुल वन-वे होने के कारण मौके पर एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज सतबीर सिंह सहित कई ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी घग्गर पुल के पास मौजूद रहे ताकि ट्रैफिक को सुचारु किया जा सके। माजरी चौक के समीप घग्गर पुल के वन-वे होने के कारण वीरवार शाम 4 बजे से ही सेक्टर-21 घग्गर पुल की तरफ आने वाली सभी सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहा। सेक्टर-24 से घग्गर पुल, 23, सेक्टर 21/3 डिवाइडिंग रोड से घग्गर पुल की तरफ आने वाले रास्ते पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। यह देर रात तक लगा रहा।
विज्ञापन


पिंजौर-नालागढ़ का रूट डायवर्ट
एसीपी ट्रैफिक ने बताया कि भारी बारिश के कारण पिंजौर-नालागढ़ रोड पर मढावाला पुल ढह गया है। उस रूट को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। इस कारण बद्दी की तरफ जाने वाले हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। यात्री मढावाला से होकर बरोटीवाला या कालका -खेडी वाला से लिंक रोड से बद्दी की तरफ जा सकते हैं। इसके अलावा यात्री अन्य वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।ड
विज्ञापन
विज्ञापन



घग्गर पुल के डैमेज होने के कारण उसे ठीक करने के लिए चार दिन तक पुल के एक रास्ते को बंद किया गया है। एनएचएआई की टेक्निकल टीम पुल के डैमेज हिस्से को ठीक करेगी। उसके बाद पुल को खोल दिया जाएगा। माजरी चौक से नाडा साहिब की तरफ जाने वाले पुल पर ट्रैफिक चलाया जा रहा है। ट्रैफिक जाम को क्लीयर करने के लिए ट्रैफिक विभाग के तमाम पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी दोनों पुल के पास तैनात हैं। - सुरेंद्र सिंह, एसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed