{"_id":"615f54ba8ebc3e33256a1a69","slug":"general-surgery-doctor-in-pgi-opd-chandigarh-patient-panchkula-news-pkl4293374120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई ओपीडी में डॉक्टरों का शड्यूल बदला, मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई ओपीडी में डॉक्टरों का शड्यूल बदला, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन
चंडीगढ़। अगर आप पीजीआई में जनरल सर्जरी की ओपीडी में इलाज करवाने जा रहे हैं तो एक बार वेबसाइट पर अपने डॉक्टर का दिन और स्लॉट जरूर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि आप पीजीआई पहुंच जाएं और उस दिन आपके संबंधित डॉक्टर की ओपीडी न हो। क्योंकि ओपीडी में जनरल सर्जरी केडॉक्टरों का दिन और स्लॉट बदल दिया गया है। जनरल सर्जरी विभाग केविभागाध्यक्ष केसेवानिवृत्त होने के बाद पीजीआई प्रशासन ने एक अक्तूबर से डॉक्टरों का नया कार्यक्रम जारी किया है। इसमें पहले तय डॉक्टरों केनाम और दिन बदल दिए गए हैं। इसकी जानकारी न होने से काउंटर पर पंजीकरण करवाने वाले नए मरीजों केसाथ फॉलोअप के मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जनरल सर्जरी में एक दिन में 300 से 400 मरीज आ रहे हैं।
पीजीआई जाने से पहले देख लें कार्यक्रम
पीजीआई प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह के बदलाव होने पर उसे सबसे पहले बेवसाइट पर अपडेट किया जाता है। इसलिए जरूरी है कि ओपीडी या अन्य कार्य के लिए पीजीआई आने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी पीजीआई की वेबसाइट pgimer.edu.in से लें, ताकि कोई परेशानी न हो।
नियमित ओपीडी के लिए बैठक जल्द
पीजीआई में काउंटर पर पंजीकरण की सुविधा बहाल रखने के लिए जल्द ही बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। डॉ. नवीन पाण्डेय का कहना है कि दो हफ्ते तक सुविधा ट्रायल के तौर पर चलाई जानी है। 27 सितंबर से शुरू हुई सुविधा में 20 हजार से ज्यादा मरीजों को फिजिकल परामर्श दिया जा चुका है। ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में मरीजों व उनकेपरिजनों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव केमानकों के पालन में पीजीआई का सहयोग करें।
विज्ञापन
कोट-
जनरल सर्जरी में विभागाध्यक्ष के सेवानिवृत्त हो जाने से सिर्फ उसी विभाग की ओपीडी के डॉक्टरों के मरीजों के देखने के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।
-डॉ. नवीन पाण्डेय, ओपीडी प्रभारी पीजीआई