फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Geeta's verse will be uploaded on YouTube channel as a source of inspiration

Panchkula News: प्रेरणा स्रोत बना गीता का श्लोक यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा अपलोड

Tue, 03 Dec 2024 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Geeta's verse will be uploaded on YouTube channel as a source of inspiration
पंचकूला। जिला स्तरीय गीता जयंती का आयोजन 9-11 दिसंबर तक राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में होगा। इसमें सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस बार कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव - 2024 पर एक विशेष प्रतियोगिता मेरा प्रिय गीता श्लोक का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत प्रतिभागियों को एक छोटा वीडियो तैयार करना है, जिसमें यह बताएंगे कि यह श्लोक उनके जीवन में किस प्रकार से प्रेरणा का स्रोत बना।
विज्ञापन

ये वीडियो माई फेवरेट श्लोक इन गीता नामक यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किए जाएंगे, जहां इन्हें लाखों दर्शक देख सकेंगे। उक्त जानकारी उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो भगवद् गीता के श्लोकों से प्रेरित होकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव कर चुके हैं। इस अनूठी पहल के माध्यम से प्रतिभागी न केवल अपने अनुभवों को साझा कर सकेंगे, बल्कि भगवद् गीता के शाश्वत ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने में भी योगदान देंगे। सभी प्रविष्टियां 11 दिसंबर 2024, शाम 5:00 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। इसके विजेता को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed