फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gave the message of national unity while teaching the lesson of unity to the students.

Panchkula News: विद्यार्थियोंं को एकता का पाठ पढ़ाते हुए दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Fri, 31 Oct 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of national unity while teaching the lesson of unity to the students.
पंचकूला। शहीद मेजर अनुज राजपूत संस्कृति विद्यालय सेक्टर-20 में थाना अध्यक्ष पुलिस इंस्पेक्टर सोमवीर ढाका ने स्टाफ सहित विद्यार्थियों को एकता का पाठ पढ़ाते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत बहु संस्कृति, बहु भाषा वाला देश है। विविधता में एकता इसकी पहचान है। आज समस्त भारत काठियावाड़ से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक एकता के सूत्र में बंधा है। इसका श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है। उन्होंने बताया पुलिस महानिदेशक के आह्वान पर विद्यार्थियों के बीच में जाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देना, सामाजिक बुराइयों से दूर करना और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और गुरुजनों का मान सम्मान करना चाहिए। ।
विज्ञापन

वर्तमान समय में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखना रहना चाहिए। फेसबुक, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम आदि से विद्यार्थियों के मानसिक विकास में बाधा पहुंचती हैं। प्रवक्ता डॉक्टर अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया सरकार ने शहर–शहर गांव–गांव में पुस्तकालय और स्टेडियम का निर्माण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कराया है। विद्यालय में प्रवक्ता नवनीत कौर, जितेंद्र कुमार सीटू, संजीव, डीपी यशपाल ,राकेश, सुरेंद्र कुमार, सतपाल आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed