फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gave intoxicating decoction to protect from cold, servant escaped after stealing jewelery and cash worth Rs 3 lakh

Panchkula News: सर्दी से बचाने के लिए पिलाया नशीला काढ़ा, नौकर जेवर, नकदी समेत तीन लाख की चोरी कर हुआ फरार

Sat, 11 Jan 2025 07:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Gave intoxicating decoction to protect from cold, servant escaped after stealing jewelery and cash worth Rs 3 lakh
पंचकूला। सेक्टर-11 निवासी एक परिवार को नशीला काढ़ा पिलाने के बाद नौकर जेवर समेत 30 लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गया। परिजनों की सुबह आंख खुली तो घर का सारा सामान बिखरा था। नौकर ने 30 तौले सोने के जेवर और अलमारी में रखे चार लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया था। आठ दिन पहले ही नौकर घर में काम करने आया था। पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-10 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाकर परिजनों की जांच कराई।
विज्ञापन




सेक्टर-11 निवासी भाविकम बंसल ने पुलिस को बताया कि आठ दिन पहले ही नेपाल निवासी श्याम को काम करने के लिए रखा था। वह घर का काम अच्छे से कर रहा था। वीरवार की रात सोने से पहले नौकर ने उसको, पिता जयभगवान बंसल, दीदी अंजू बंसल, मां असीमा बंसल को सर्दी से बचने के लिए नशीला काढ़ा पिला दिया। रात 10 बजे काढ़ा पीने के बाद सभी सो गए और सुबह 10 बजे तक सोते रहे। जब आंख खुली तो घर का सारा सामान बिखरा था। कमरे में पापा, मम्मी और दीदी सो रहीं थीं। घर की अलमारी टूटी थी। पीड़ित ने बताया कि नौकर श्याम ने घर के सभी लोगों को नशीला काढ़ा पिलाकर सुला दिया था। इसके बाद जिस कमरे में आलमारी रखी थी उसका दरवाजा तोड़कर सोने के सारे जेवर, समान और लाखों के फोन चोरी कर वारदात का अंजाम दिया था। भाविकम बंसल ने बताया कि घर के सभी सदस्य 12 घंटे तक बेहोश रहे थे।
विज्ञापन




पीड़ित ने बताया कि अंबाला के रहने वाले युवक के कहने पर नौकर श्याम को नौकरी पर रखा था। युवक से सिर्फ मोबाइल से ही बात हुई थी। उसके बाद से नेपाल निवासी श्याम आया और घर पर काम करने लगा था। अंबाला के रहने वाले युवक से सिर्फ फोन पर ही बात हुई थी। फोन चोरी होने की वजह से मोबाइल से जो डाटा था वह भी साथ लेकर चला गया। सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के शिकायत पर मामले में केस दर्ज करके जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed