फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gaurav Sharma elected President of Panchkula District Bar; wins by a margin of 327 votes.

Panchkula News: गौरव शर्मा बने पंचकूला जिला बार के प्रधान, 327 वोट से दर्ज की जीत

Sat, 12 Sep 2026 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Sharma elected President of Panchkula District Bar; wins by a margin of 327 votes.
गौरव शर्मा को 786 और दिव्य प्रताप सिसोदिया को 459 वोट मिले, परिणाम घोषित होते ही जिला अदालत परिसर में मना जश्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) पंचकूला के वार्षिक चुनाव 2026-27 में एडवोकेट गौरव शर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद देर शाम चुनाव समिति ने परिणाम घोषित किए। गौरव शर्मा को 786 वोट मिले, जबकि दिव्य प्रताप सिसोदिया को 459 वोट मिले। गौरव शर्मा ने 327 वोट के अंतर से जीत हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद जिला अदालत परिसर में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी।


सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर नौ वोट से जीत
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर हरि राम कशव ने 627 वोट हासिल कर रणधीर सिंह जागलान को नौ वोट से हराया। रणधीर सिंह जागलान को 618 वोट मिले।
वाइस प्रेसिडेंट (जनरल) पद पर गगनदीप सिंह ने 819 वोट लेकर जीवन सिंह सैनी को 391 वोट से हराया। जीवन सिंह सैनी को 428 वोट मिले।
वाइस प्रेसिडेंट (महिला) पद पर सोनिया सैनी ने 753 वोट हासिल किए और निशा मलिक को 259 वोट से हराया। निशा मलिक को 494 वोट मिले।
सेक्रेटरी पद पर अमित सिंह मोर ने 704 वोट लेकर अशोक कुमार शर्मा को 163 वोट से हराया। अशोक कुमार शर्मा को 541 वोट मिले।
तीन पदाधिकारी निर्विरोध चुने
जाॅइंट सेक्रेटरी महिला आरक्षित पद पर दीक्षा शर्मा, लाइब्रेरी सेक्रेटरी महिला आरक्षित पद पर सोनिया गौड़ और ट्रेजरर पद पर गुरिंदर सिंह चंदेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य के पद पर आजाद रोहिल्ला, गरवित रोहिल्ला, हर्ष शर्मा, पीयूष सिंगला, रोहन धमीजा, यशु शर्मा और अभय सुपरन निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed