फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   garima four medal win in badminton game

गरिमा सिंह का बैडमिंटन कोर्ट पर नहीं कोई तोड़, जीते चार गोल्ड मेडल

Thu, 18 Jul 2019 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
garima four medal win in badminton game
सेक्टर-38 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी।
चंडीगढ़। गरिमा सिंह ने स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के आखिरी दिन चार गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी पाई। सेक्टर 38 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को प्रतियोगिता के आखिरी राउंड के लिए मुकाबले खेले गए। लड़के और लड़कियाें ने विभिन्न आयु वर्ग के फाइनल में खेलते हुए मेडल और ट्राफियां बटोरीं। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर 38 की ट्रेनी गरिमा सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड मेडल बटोरे। उन्होंने ये मेडल अंडर 19 सिंगल्स, वुमन सिंगल्स, गर्ल्स डबल्स, वुमन डबल्स में जीते।
विज्ञापन

लड़कियाें के अंडर-19 सिंगल्स में गरिमा सिंह ने अर्पिता मलिक को 21-16, 21-14 से हराया। वुमन सिंगल्स में गरिमा सिंह ने ईशिता को 21-13, 21-15 से मात दी। लड़कियाें के अंडर-19 डबल्स इवेंट में गरिमा सिंह और ईशिता ने मिलकर मिली वर्मा और वंद्रा राणा की जोड़ी को 21-9, 21-10 से शिकस्त दी। वुमन डबल्स इवेंट में गरिमा सिंह और ईशिता की जोड़ी ने दमन और मुस्कान को 22-20, 21-12 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

दिन के अन्य फाइनल मैचाें में लड़कियाें के अंडर 17 आयु वर्ग में मिली वर्मा ने वंद्रा राणा को 25-23, 21-17 से हराया। लड़काें के अंडर-13 वर्ग में कष्णा शर्मा ने रेहान को 21-13, 21-8 से मात दी। अंडर-15 वर्ग में समरवीर ने प्रीयुश चौहान को 21-12, 21-15 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियाें के अंडर-15 आयु वर्ग में समरीन कौर ने कनिष्का कालिया को 21-15, 24-22 से शिकस्त दी। लड़कों के अंडर-17 वर्ग में ध्रुव बंसल ने गुरबख्श सैनी को 21-14, 21-16 से हराया। पुरुष सिंगल्स में अभिषेक सैनी ने सुमित शर्मा को 21-14, 21-12 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed