फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Garbage rotting on streets for 10 days; Mayor takes charge.

Panchkula News: 10 दिन से सड़कों पर सड़ रहा कूड़ा, मेयर ने संभाला मोर्चा

Wed, 26 Aug 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Garbage rotting on streets for 10 days; Mayor takes charge.
सेक्टर 4, 7, 9, 10, 11 और 20 में डस्टबिन अटे, मेयर बोले- दो दिन में होगी सफाई; 150 अतिरिक्त कर्मी और ट्रालियां तैनात
विज्ञापन

निगम के 600 सफाई कर्मचारी 20 दिन से हड़ताल पर, 13 मांगों को लेकर सरकार से बातचीत जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में पिछले 10 दिनों से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सेक्टर 4, 7, 9, 10, 11 और 20 में डस्टबिन कूड़े से अटे पड़े हैं और कचरा सड़कों तक फैल गया है। बरसात के कारण कचरा नालियों में जाने से समस्या और गंभीर हो गई है। हालात को देखते हुए मेयर श्याम लाल बंसल ने मोर्चा संभालते हुए अगले दो दिनों में शहर से पूरा कचरा उठाने का दावा किया है।
मेयर के अनुसार सफाई व्यवस्था संभालने के लिए 150 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और जेसीबी से दिन-रात कचरा उठाया जा रहा है। बाजारों में विशेष रेहड़ियां भी लगाई गई हैं और दुकानदारों से कचरा सड़क पर न फेंककर इनमें डालने की अपील की गई है।
विज्ञापन


बाजारों में बदबू, नालियों में जा रहा कचरा
सेक्टर 11 और 9 की मुख्य बाजारों में कचरे के ढेर के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। सेक्टर 7 और 4 के रिहायशी इलाकों में घरों के बाहर कचरा जमा है। पिछले एक सप्ताह से हो रही रुक-रुककर बारिश से कचरा बहकर नालियों में जा रहा है। इससे जलभराव के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मांगों पर अड़े कर्मचारी
नगर निगम के करीब 600 सफाई कर्मचारी 20 दिन से 13 मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनमें नियमितीकरण, वेतन बढ़ोतरी, वर्दी भत्ता और जोखिम भत्ता समेत अन्य मांगें शामिल हैं। निगम के अनुसार तीन मांगें मान ली गई हैं, जबकि सात अन्य पर सहमति बनने के आसार हैं। नियमितीकरण की मांग पर अभी सहमति नहीं बनी है और अंतिम निर्णय सरकार को लेना है।

अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश
मेयर ने अधिकारियों के साथ शहर का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम आयुक्त के बीच बैठकें जारी हैं। आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षकों को फील्ड में रहकर व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर ने कहा कि शहर को बदहाल नहीं होने दिया जाएगा।

लोग बोले- पहले करनी चाहिए थी वैकल्पिक व्यवस्था
सेक्टर 11 के दुकानदार दीपक कुमार ने कहा कि 10 दिन से रेहड़ी मार्केट के सामने कचरा पड़ा है। दुर्गंध के कारण बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल है। अंकुश ने कहा कि कचरे के कारण ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। विजय के अनुसार बरसात में कचरा नालियों में जाने से घरों में पानी घुसने का डर बना हुआ है।


कर्मचारियों से बातचीत जारी है। सरकार उनके हित में सकारात्मक है, लेकिन नियमितीकरण का फैसला नियमों के तहत ही होगा। कर्मचारियों से शहर और जनता के हित में काम पर लौटने की अपील की गई है। - श्याम लाल बंसल, मेयर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed