{"_id":"68cb1ce5343d16788905a486","slug":"garbage-piles-up-in-mohali-councillors-protest-panchkula-news-c-71-1-spkl1025-133555-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोहाली में लगे कूड़े के ढेर, पार्षदों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोहाली में लगे कूड़े के ढेर, पार्षदों ने जताया विरोध
Thu, 18 Sep 2025 02:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में सफाई व्यवस्था बदतर होती जा रही है, जिससे न केवल नागरिक, बल्कि पार्षद भी गंभीर रूप से परेशान हैं। मुख्य सड़कों, मार्केट, पार्किंग व खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेर बढ़ गए हैं। कई क्षेत्रों में सफाई कर्मचारी लंबे समय तक नहीं आते। सेक्टर 71 मार्केट के दुकानदार दलबीर सैनी ने बताया कि पिछले 25 दिन से कोई सफाई नहीं हुई। फेज़ 5 के व्यापारी ईश कुमार ने कहा कि सफाई अब बहुत देर से होती है जिससे पार्किंग क्षेत्र गंदा रहता है। फेज़ 3बी2 के प्रॉपर्टी कंसलटेंट महावीर सिंह ढिल्लों ने कूड़े के ढेर पर ध्यान न दिए जाने की शिकायत की। नेचर पार्क के आसपास लोग कूड़े की बदबू से परेशान हैं और कूड़ा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने और कूड़ा हटाने की कार्रवाई करने को कहा है।