फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Garbage is garbage in festivals: Garbage does not rise from homes for five days

नगर निगम की लापरवाही: कूड़ा उठाने डोट टू डोर गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच रहीं

Wed, 19 Oct 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Garbage is garbage in festivals: Garbage does not rise from homes for five days
पंचकूला। नगर निगम की निशुल्क डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना फेल हो गई है। करीब छह माह पहले शुरू की गई इस योजना की खामियों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। त्योहारों के सीजन में कूड़े का समय पर उठान नहीं होने के कारण सेक्टर कूड़ेदान बनकर रह गए हैं। निगम की कूड़ा गाड़ियां पांच-पांच दिन तक घरों तक नहीं पहुंच रही हैं। लोग पैसे देकर रेहड़ी वालों से कूड़ा उठवा रहे हैं। वे लोग भी सेक्टर के कूड़ादान में ही कूड़ा फेंककर चले जाते हैं। इस तरह शहर का कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पर नहीं पहुंच पा रहा है। त्योहारोें में कूड़े का उठान नहीं होने से रिहायशी क्षेत्र और बाजार कूड़ाघर बनकर रह गए हैं। नगर निगम की कूड़ा उठाने की योजना लोगों के लिए गले की फांस बनकर रह गया है।
विज्ञापन

नगर निगम डोर टू डोर कूूड़ा उठाने के लिए 74 गाड़ियां लगाने का दावा कर रही है, लेकिन सेक्टरों के लोगों की शिकायत है कि गाड़ी पांच-पांच दिन तक नहीं आती है। जिन घरों से रेहड़ी वाले कूड़ा उठाते हैं, वे लोग भी उसको सेक्टर में ही फेंककर चले जाते हैं। इस कारण सेक्टरों में गंदगी और बदबू के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सेक्टर- 11, 12, 15, 15, 17, 19, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 सहित अन्य जगह पर यह हालात बने दयनीय हैं। निगम के अनुसार त्योहारी सीजन में सफाई के लिए केवल शहर में 200 कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके बाद भी जगह-जगह गंदगी के हालात हैं। शहर के लोगों में नाराजगी है कि अभी तक इसकी सफाई क्यों नहीं की गई है। सेक्टर-15 निवासी एडवोकेट राजेश गोयल ने बताया कि डोर टू डोर गाड़ी आने का समय निर्धारित नहीं है। इस कारण समस्या आती है।
विज्ञापन

रेहड़ी वाले फेंकते हैं कूड़ा
सेक्टरों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के दावे किए जा रहे हैं। इसका निर्धारित समय नहीं है। इस कारण गाड़ी समय पर नहीं आती है। कूड़ा सेक्टरों के एरिया में रेहड़ी से उठाने वाले फेंक देते हैं। इसके बाद बदबू और गंदगी बनी रहती है। फेस्टिवल सीजन के बाद हालात खराब बने हुए हैं। - एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े की गाड़ी नहीं आती है
डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी हमारे सेक्टर में नहीं आती है। कूड़ा अपने स्तर पर उठवाने के लिए अधिक पैसे देने पड़ते हैं। कूड़ा अलग से उठवाने के बाद भी बिल में टैक्स लगाकर भेजा जा रहा है। हमारी निगम से मांग है कि शहर में पड़े कूड़े का निस्तारण तय करे और लोगों को बदबूदार गदंगी से बचाएं। - अविनाश मलिक, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-20
नगर निगम की तरफ से सभी जगह गाड़ियां भेजी जा रही हैं। सभी जगह सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। अगर कहीं पर गाड़ी समय पर नहीं जा रही है तो इसका समय सुधारा जाएगा। -अविनाश सिंगला, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम, पंचकूला

कूड़ा डोर टू डोर गाड़ियों से उठाया जाएगा, इसमें जो खामियां है उसे ठीक करेंगे। वहीं रेहड़ी से कूड़ा उठाने के कारण गदंगी हो रही है। इसे लेकर जल्द मीटिंग कर कूड़ा उठाने की समस्या का निस्तारण करवाएंगे। - कुलभूषण गोयल, मेयर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed