फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gangsters' henchmen are hiding from the police by renting houses.

Panchkula News: किराये पर मकान लेकर पुलिस से छिपते फिर रहे गैंगस्टरों के गुर्गे

Wed, 11 Feb 2026 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gangsters' henchmen are hiding from the police by renting houses.
चंडीगढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार गैंगस्टरों पर वार के दूसरे चरण से पंजाब के असामाजिक तत्वों, गैंगस्टरों व गुर्गाें में खलबली मची है। पुलिस की टीमें विभिन्न जिलों में लगातार कार्रवाई कर रही हैं। गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के संभावित अड्डों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारियां भी जारी हैं।
विज्ञापन

आला पुलिस अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर इस कार्रवाई को धार देने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस की इसी कार्रवाई से बचने के लिए छुटभैय्या गैंगस्टर व उनके गुर्गे अब अपने घरों से भूमिगत हो गए हैं। ये लोग डरकर किराये के मकानों में छिप रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला है ये गुर्गे शहरों की पिछड़े व स्लम इलाकों या गांवों की ढाणियों में कमरे किराये पर लेकर रहने लगे हैं ताकि ये पुलिस से छिपकर अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे सकें। संभव है ये लोग अपनी मकान मालिक से अपनी असली पहचान छिपा फर्जी पहचान बताकर ही कमरे ले रहे हों।
विज्ञापन

लिहाजा पुलिस ने अब लोगों से अपील की है कि वे किराये पर कमरे या मकान देने से पहले इसकी सूचना पुलिस थानों व चौकियों में दें। जो लोग अकेले और बिना परिवारों के रह रहे हैं, उनकी सूचना जरूर दें और उनकी गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखें। वे कहां और क्या काम करते हैं, कब आते और कब जाते हैं, उनसे मिलने घरों में कौन आता-जाता है, इस पर मकान मालिकों को जरूर नजर रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया हुआ है। इस नंबर पर गैंगस्टरों की सटीक सूचना देने वालों को नकद इनाम भी दिया जाएगा। उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।



कहीं भी छिप जाएं, बच नहीं पाएंगे
प्रदेश में हर संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के राडार पर है क्योंकि इस ऑपरेशन से पहले पुलिस ने अपना पुख्ता होमवर्क कर गैंगस्टरों, उनके गुर्गों व सहयोगियों की पूरी मैपिंग कर रखी है। अपने ठिकानों को छोड़कर ये लोग कहीं भी छिप जाएं, पुलिस से बच नहीं पाएंगे। पुलिस टीमें लगातार इनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। आमजन से अपील है कि इस मुहिम में पुलिस का साथ दें और हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर ऐसे लोगों की सूचनाएं दें।
- गौरव यादव, डीजीपी, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed