{"_id":"6841bc64ac322a5a330dd1b6","slug":"gangsters-clashed-with-each-other-over-changing-tv-channel-in-nabha-jail-one-injured-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8321-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नाभा जेल में टीवी चैनल बदलने पर आपस में भिड़े गैंगस्टर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नाभा जेल में टीवी चैनल बदलने पर आपस में भिड़े गैंगस्टर, एक घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा की नई जिला जेल में सुरक्षा जोन के अंदर टीवी चैनल बदलने को लेकर गैंगस्टर आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक कैदी बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी बंबीहा गैंग से जुड़े हैं। वहीं, घायल गैंगस्टर की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी भुल्लर निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई है। उसके नाक व छाती पर जख्म हैं। नाभा की नई जिला जेल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब जेल के सुरक्षा जोन में गैंगस्टरों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक जेल के सिक्योरिटी जोन में 11 गैंगस्टर बंद हैं। सभी टीवी देख रहे थे और इसी दौरान टीवी चैनल बदलने को लेकर चार कैदियों में आपस में बहसबाजी हो गई। एक ने कहा कि वह धार्मिक चैनल देखना चाहता है, जबकि दूसरा गाने सुनना चाहता था। इस बहसबाजी में यह आपस में भिड़ गए। इस दौरान गैंगस्टर हरप्रीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक हाथ में पहने कड़े के साथ हरप्रीत सिंह के नाक व छाती पर कट मारा गया है। इसी बीच जेल मुलाजिमों ने माहौल पर काबू पाते कैदियों को एक-दूसरे से अलग किया। तुरंत घायल हरप्रीत सिंह को नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।