फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gangster Lawrence Bishnoi gang's henchmen threatened Chandigarh businessman, said- stay out of partnership

Panchkula News: चंडीगढ़ के व्यापारी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने दी धमकी, कहा- बिजनेस पार्टनरशिप से बाहर रहो

Sun, 14 May 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gangster Lawrence Bishnoi gang's henchmen threatened Chandigarh businessman, said- stay out of partnership
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे सचिन ने चंडीगढ़ एक व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी है। सेक्टर-5 पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ सेक्टर-18 निवासी तानिष भट ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर 26 फरवरी की शाम को व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सचिन बताया। उसने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा है। उसने पंचकूला में एक बिजनेस पार्टनरशिप से उनको बाहर रहने को कहा। ऐसा नहीं करने पर चार लोगों का इंतजाम करने को कहा ताकि वे उसकी अर्थी को कंधा दे सके।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब 20 मिनट के व्हाट्सएप कॉल में आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा। इस दौरान आरोपी उसको पंचकूला में बिजनेस में चल रही खींचतान से बाहर रहने को कहता रहा। शिकायतकर्ता ने अपने पांच पार्टनरों के नाम पुलिस को सौंपे हैं। उसने साजिश में इनके हाथ होने की शिकायत भी पुलिस को दी है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद मार्च में वह चंडीगढ़ से जीरकपुर जा रहा थे। जीरकपुर में प्रवेश करते ही फ्लाईओवर के समीप दो बाइक सवार शिकायतकर्ता के कार के सामने आए और उनके कार के ड्राइवर की कनपट्टी पर पिस्तौल लगा दी और 40 लाख रुपये देने को कहा। साथ ही उक्त आरोपी ने सभी पांच पार्टनरों का नाम लेकर उनसे दूर रहने की धमकी दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस थाना में दी।
विज्ञापन



पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से फोन आया था उसकी डिटेल निकाली जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अजीत कुमार, एसएचओ सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed