{"_id":"68af64bd845cbf8125034f7c","slug":"ganesh-festival-celebrated-in-mata-mansa-devi-godham-premises-panchkula-news-c-87-1-pan1010-126228-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: माता मनसा देवी गोधाम परिसर में गणेश महोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: माता मनसा देवी गोधाम परिसर में गणेश महोत्सव की धूम
विज्ञापन
पंचकूला। गोशाला ट्रस्ट एवं श्रीराम सेवादार ट्रस्ट की ओर से माता मनसा देवी गोधाम परिसर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ हर्षोल्लास और भक्ति भाव से किया गया। यह महोत्सव 27 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को दोनों संस्थाओं के ट्रस्टियों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया और इसके बाद गणपति जी की प्रतिमा की स्थापना की गई।
महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। पूजन के दौरान गोधाम परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। पंचकूला गोशाला ट्रस्ट के प्रधान एवं महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह 10 से शाम 7 बजे तक विशेष कार्यक्रम होंगे। सुबह 10 बजे ट्रस्टियों द्वारा पूजन-अर्चन किया जाएगा, जबकि शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अल्पाहार का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ आगे बढ़ेगा और 31 अगस्त को समापन होगा। इस अवसर पर पंचकूला गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव गोयल, वित्त सचिव भूपेंद्र गोयल, महासचिव डॉ. नरेश मित्तल, ट्रस्टी कुसुम कुमार गुप्ता, शारदा गुप्ता सहित अन्य ट्रस्टी भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने महोत्सव में भारी उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया तथा गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।