फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fury in the minority community over the breaking of the cemetery wall in Chandikotla

Panchkula News: चंडीकोटला में कब्रिस्तान की चारदीवारी तोड़ने पर अल्पसंख्यक समाज में रोष

Tue, 25 Apr 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fury in the minority community over the breaking of the cemetery wall in Chandikotla
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। चंडीमंदिर में हजरत बिलाल जामा मस्जिद के साथ 10 बीघा जमीन में निर्मित कब्रिस्तान की चारदीवारी तोड़ने पर अल्पसंख्यक समाज में भारी रोष है। इसके चलते हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता एनएसयूआई दीपांशु बंसल , सदरू खान आदि के साथ मौके पर पहुंचकर मुस्लिम समाज को समर्थन देकर नगर निगम प्रशासन द्वारा गैर कानूनी रूप से दीवार तोड़ने के कार्य की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कहा कि इस मामले को लेकर वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता को अवगत करवाएंगे। इसमें दोषी अधिकारियों के विरोध में कार्रवाई अमल में लाने के लिए गुजारिश करेंगे। इसके साथ ही चिट्ठी भेजकर प्रशासन के गैर कानूनी कार्य से अवगत करवाएंगे।इसके साथ ही जमाबंदी समेत रेवेन्यू रिकॉर्ड में भी कब्रिस्तान के नाम जमीन है। विजय बंसल को अच्छरू राम चौधरी, दिलदार खान, मोहम्मद रफीक, राजू खान, पूर्णचंद नंबरदार, पूर्व सरपंच दयाल सिंह, हेडर अली, मोहम्मद सखी, सदरू मोहम्मद ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने बिना नोटिस के ही चार दीवारी तोड़ जबकि 100 साल से ज्यादा समय से पहले का यह कब्रिस्तान बना हुआ है जिसकी चारदीवारी भी पंचायत द्वारा सरकारी खर्च पर करवाई गई थी। इसके साथ ही बताया कि जहां नगर निगम प्रशासन को चार दीवारी का रखरखाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed