फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Full Dress Rehearsal: Parade, PT, Yoga and Cultural Programs Presented

फुल ड्रेस रिहर्सल : परेड, पीटी, योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

Mon, 14 Aug 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Full Dress Rehearsal: Parade, PT, Yoga and Cultural Programs Presented
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की जिलास्तरीय समारोह की तैयारियों की रविवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। इसमें परेड, पीटी, योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त डाॅ. प्रियंका सोनी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। ऐसे महान सेनानियों को यह देश युगों तक याद रखेगा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



परेड ग्राउंड में प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर परेड, पीटी, योग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल की गई। इसमें पुलिस, एनसीसी सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, एसडीएम ममता शर्मा, नगराधीश राजेश पूनिया, सहायक पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र यादव और अरविंद कंबोज, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, तहसीलदार पुण्यदीप सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed