{"_id":"65b1942d8bec3c8fda0a33c4","slug":"full-dress-rehearsal-in-panchkula-security-forces-held-parade-children-gave-presentation-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-6108-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में फुल ड्रेस रिहर्सल : सुरक्षा बलों ने की परेड, बच्चों ने दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में फुल ड्रेस रिहर्सल : सुरक्षा बलों ने की परेड, बच्चों ने दी प्रस्तुति
विज्ञापन
पंचकूला। गणतंत्र दिवस से पूर्व बुधवार को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में अंतिम अभ्यास किया गया। इसमें फुल ड्रेस रिहर्सल में उत्साह के साथ अधिकारियों और बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर पंचकूला उपायुक्त सुशील सारवान ने ध्वजारोहण कर भव्य मार्च पास्ट कर सलामी ली। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता शिरकत करेंगे। वह ध्वजारोहण करने के साथ परेड की सलामी लेंगे। नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल कालका में आयोजित उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। जिलास्तरीय कार्यक्रम से पूर्व बुधवार को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तथा पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड कमांडर अगुवाई में जिला पुलिस, जिला महिला पुलिस, हरियाणा गृह रक्षी, आईटीबीपी, एनसीसी सीनियर विंग, एनसीसी जूनियर विंग, एनसीसी जूनियर डिवीजन के साथ साथ सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर - 4 के विद्यार्थियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।
इनके अलावा डीएवी स्कूल सेक्टर-8, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर -6, भवन विद्यालय सेक्टर-15, सेंट सोल्जर स्कूल सेक्टर -16, सार्थक स्कूल सेक्टर -12ए, हंसराज पब्लिक स्कूल तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके अलावा आईटीबीपी द्वारा पहली बार डाॅग शो का प्रदर्शन किया गया। मंच का संचालन प्रदीप राठौर ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त र्षा खांगवाल, नगराधीश राजेश पूनिया, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त डाॅ. ऋचा राठी, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक सहित पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्कूली बच्चे भी उपस्थित थे।
बॉक्स
बच्चों में प्रस्तुति को लेकर भारी उत्साह
अमरावती स्कूल के संगीत शिक्षक विजय कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति को लेकर बच्चों में अधिक उत्साह देखा गया। ध्वजारोहण के समय अमरावती स्कूल के छात्र बांसुरी, डम, बिगुल और मेजर स्टीक के साथ राष्ट्रगान पर अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, मानव मंगल स्कूल सेक्टर -11 की संगीत टीचर चांदनी ने बताया कि उनके स्कूल के 55 से अधिक छात्र देशभक्ति गाने पर ग्रुप प्रस्तुति देंगे। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर -1 की यामिनी ने बताया कि साल के पहले दिन से ही वह अपनी एनसीसी टुकड़ी के साथ परेड के लिए तैयारी कर रही है।