{"_id":"6ae3ae9ea0b42a3f2304c4da","slug":"fugitive-in-2017-murder-and-arms-act-case-arrested-284-accused-apprehended-this-year-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143216-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 2017 के हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में भगोड़ा गिरफ्तार, इस साल 284 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 2017 के हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में भगोड़ा गिरफ्तार, इस साल 284 आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने वर्ष 2017 में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत थाना एमडीसी में दर्ज मामले में फरार चल रहे भगोड़े को गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ की टीम ने आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान पंजाब के मोहाली निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। उसे इसी साल जुलाई में भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पंजाब में भी पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार अपराधियों और अदालत की कार्रवाई से बचने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार, पंचकूला पुलिस की पीओ स्टाफ टीम इस वर्ष अब तक कुल 284 भगोड़ों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चेक बाउंस, चोरी और नशा तस्करी जैसे मामलों में शामिल आरोपी हैं। इनमें कई आरोपियों के खिलाफ एक से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि कुछ आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गए थे।