फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   FSL investigation will be done of 54 original answer sheets of selected 35 HCS

एचसीएस घोटाला, चयनित अधिकारियों पर लटकी तलवार

Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
FSL investigation will be done of 54 original answer sheets of selected 35 HCS
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा 2002 में की गई एचसीएस भर्ती से जुड़े घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस द्वारा ओरिजनल उत्तर पुस्तिकाएं फोरेंसिक जांच के लिए उपलब्ध करवाने की मांग पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता सहित अन्य पक्षों को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। ऐसे में अब चयनित एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति पर तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

विजिलेंस ने अपनी अर्जी में बताया कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए ओरिजनल उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत है। उत्तर पुस्तिकाओं में कांट-छांट, जोड़ता-घटाना, स्याही आदि की जांच फॉरेंसिक लैब में होगी तो जांच को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। इस विवाद के हाईकोर्ट में आने के बाद इन उत्तर पुस्तिकओं की ऑरिजनल कॉपी हाईकोर्ट में मंगवा ली गई थी। 2009 में विजिलेंस के अनुरोध पर इनकी फोटोकॉपी विजिलेंस को उपलब्ध करवाई गई थी। अब विजिलेंस ने चयनित 35 एचसीएस अधिकारियों की 54 उत्तर पुस्तिकाओं की ओरिजनल कॉपी मांगी है। अर्जी में विजिलेंस ने हाईकोर्ट को विश्वास दिलाया कि लैब में इनकी जांच के बाद इसे हाईकोर्ट के सुपुर्द कर दिया जाएगा। याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने विजिलेंस की अर्जी पर याचिकाकर्ताओं व अन्य पक्षों से जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन

2022 की भर्ती को हाईकोर्ट में दी थी चुनौती
करण सिंह दलाल ने 2002 की इस भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पूरा रिकार्ड तलब कर लिया था। इस रिकार्ड में ओरिजनल उत्तर पुस्तिकाएं भी शामिल थी। यह हाईकोर्ट में सीलबंद रूप में मौजूद हैं। याचिका में आरोप था कि राजनीतिक प्रभाव में इस भर्ती को पूरा किया गया और उत्तर पुस्तिकाओं से भी छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed