{"_id":"617efe33f3186e28704b30ae","slug":"from-today-5485-villages-will-get-24-hours-electricity-under-mhara-gaon-jagmag-gaon-pkl-office-news-pkl4317562158","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आज से ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ के तहत 5485 गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आज से ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ के तहत 5485 गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली’
विज्ञापन
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक नवंबर हरियाणा दिवस पर ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के अंतर्गत प्रदेश के पांच हजार 485 गांवों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। शेष बचे लगभग एक हजार गांवों को भी शीघ्र इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पात्र लोगों को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री रविवार को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और अंबाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया, मेयर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को 1100-1100 रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने इंडिया गॉट टैलेंट के विजेताओं की टीम और वंडर किड ज्हानवी को 5100-5100 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम कई उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है कि हम हरियाणा की 56वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आज से 55 साल पहले 1 नवंबर 1966 को हरियाणा का गठन हुआ था।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर जमकर झूमे दर्शक
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी (विशेष प्रचार प्रकोष्ठ) गजेंद्र फौगाट की टीम ने हरियाणा की गौरवमयी संस्कृति को प्रदर्शित करते सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को हरियाणवी रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम् से हुआ। मालविका पंडित और उनकी टीम ने पारंपरिक हरियाणवी ग्रुप डांस (नूर) प्रस्तुत किया। सुप्रसिद्ध गायिका शीतल द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत इंडिया गॉट टैलेंट के विजेताओं ने जोगिंदर दिवाकर के नेतृत्व में एक्रोबैट के माध्यम से ‘ईमानदार सरकार-मनोहर सरकार’ पर आधारित प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पांच वर्षीय वंडर किड-ज्हानवी बटला ने हरियाणवी गीत ‘सेक्टर आली कोठी में मेरा नहीं लगता जी’ पर डांस प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग की टीम ने विकास गीत के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा सात वर्षों में किए गए अनेक विकास कार्यों को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को हरियाणवी संस्कृति से सराबोर करते हुए बालिकाओं ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित हरियाणवी गीत ‘बादल उठया री सखी’ पर हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में महावीर गुड्डू ने नाहर सिंह की वीर गाथा गाकर लोगों को देश भक्ति की भावना से भर दिया। इस अवसर पर उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका ममता शर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
कोरोना नियमों का नहीं किया पालन
सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में कोरोना नियमों का पालन नहीं हुआ, जबकि समारोह में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सांसद, मेयर और उपायुक्त समेत कई अधिकारी खुद मौजूद थे। हालांकि आयोजकों द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई थी कि कोरोना नियमों का पालन होगा। इसके लिए एक कुर्सी को छोड़कर बैठने की व्यवस्था बनाई गई थी। लेकिन, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सांसद और मेयर ने नियमों का ध्यान नहीं रखा।