फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   From the new session, students of class 1st to 8th will get books on time

Panchkula News: नए सत्र से पहली से आठवीं के विद्यार्थियों को समय पर मिलेंगी किताबें

Tue, 19 Dec 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
From the new session, students of class 1st to 8th will get books on time
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पहली से आठवीं के विद्यार्थियों को इस बार नए सत्र से समय पर किताबें मिलेंगी। इसके लिए निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारी से विद्यार्थियों का डाटा मांगा गया है। इसमें विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत सभी किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग अभी से तैयारी कर रहा है। नया सत्र अप्रैल से शुरू होगा।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी पंचकूला में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या 35 हजार है। ऐसे में विद्यार्थियों को हर सत्र में गणित, अंग्रेजी, हिंदी सहित अन्य किताबें समय पर नहीं मिल पाती। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है। इसमें एनसीईआरटी की किताबें मार्केट में मिलती नहीं हैं। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार पंचकूला, कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी में ब्लॉक वाइज डाटा 20 दिसंबर तक विभाग को देने को कहा गया है। इससे विद्यार्थियों को किताबों के साथ पढ़ाई का मौका मिल सकेगा और रिजल्ट भी अच्छा आएगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। विद्यार्थियों को समय पर सभी किताबें मिलें। इसके लिए पूरा ब्योरा निदेशालय को दिया जाएगा। विद्यार्थियाें को इस बार सेशन शुरू होने वाले दिन ही पूरी किताबें मिल जाएंगी। -सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article