फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   From technology to career, students get success tips

Panchkula News: तकनीक से करियर तक, विद्यार्थियों को मिले सफलता के गुर

Sat, 22 Aug 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
From technology to career, students get success tips
एसआईईटी में 15 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न, क्विज-टैलेंट हंट में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

पंचकूला। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआईईटी), पंचकूला में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 15 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम में तकनीक से करियर तक सफलता के गुर बताए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने क्विज, पोस्टर मेकिंग, टैलेंट हंट और निबंध लेखन में प्रतिभा भी दिखाई।
कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (वीएलएसआई) के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इंडक्शन के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से उद्योग, तकनीकी और वेल-बीइंग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा करते हुए उभरती तकनीकों, करियर के अवसरों, नवाचार, व्यावसायिक विकास, प्रभावी संचार और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्विज से टैलेंट हंट तक में दिखाया हुनर
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए क्विज, पोस्टर मेकिंग, टैलेंट हंट और निबंध लेखन समेत विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं रचनात्मक गतिविधियां कराई गईं। इनमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, टीम भावना और संचार कौशल दिखाने का अवसर मिला। समापन अवसर पर निदेशक-प्रधानाचार्य प्रो. अनिल कुमार रोज और रजिस्ट्रार डॉ. सीमा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम पूरा करने पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और संस्थान में उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed