{"_id":"638a5b660f876528961d6a4a","slug":"friendship-on-instagram-cheating-a-girl-of-nine-lakh-rupees-on-the-pretext-of-sending-a-parcel-from-london-pkl-office-news-pkl470155713","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर लंदन से पार्सल भेजने का झांसा देकर युवती से ठग लिए नौ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर लंदन से पार्सल भेजने का झांसा देकर युवती से ठग लिए नौ लाख रुपये
Sat, 03 Dec 2022 08:30 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 08:30 AM IST
सार
साइबर ठग विदेश में रिश्तेदारों को मुसीबत में बताकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पिछले दिनों साइबर थाने में ऐसे दो मामले सामने आ चुके है। सेक्टर-25 निवासी एक व्यक्ति को विदेशी रिश्तेदार बताकर 5.60 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को पार्सल भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने स्वयं को लंदन का स्थायी निवासी बताकर युवती से ठगी की। ठगी के बाद आरोपी ने युवती को इंस्टाग्राम और व्हाट्स एप पर ब्लाक कर दिया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, युवती ने शिकायत में बताया कि वह पंचकूला में अकेली रहती है। प्राइवेट नौकरी करती है। उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी है। उसे अमन सिंह नाम का व्यक्ति फॉलो कर रहा था। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगी और अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच करीब छह माह तक बात होती रही। अमन ने युवती को बताया कि वह नेवी में नौकरी करता है और लंदन का स्थायी निवासी है। अमन ने कहा कि वह जल्द ही भारत आएगा इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे। युवती ने आरोपी पर विश्वास कर लिया। आरोपी युवती को व्हाट्स एप पर ही कॉल करता था।
विज्ञापन
एक दिन आरोपी ने युवती से कहा कि वह उसके लिए गिफ्ट भेज रहा है। उसे कस्टम ड्यूटी देनी है। आरोपी ने यह भी बताया कि कुछ पैसे पार्सल में रखे हैं। पार्सल मिलते ही जॉब छोड़ देना। इसके बाद युवती ने आरोपी द्वारा दिए अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने युवती को इंस्टाग्राम और व्हाट्स एप पर ब्लॉक कर दिया। युवती को बाद में धोखाधड़ी का पता चला। युवती ने आरोपी के झांसे में करीब नौ लाख रुपये आरोपी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन
विदेश में रिश्तेदार को मुसीबत में बताकर ठगे 5.60 लाख
साइबर ठग विदेश में रिश्तेदारों को मुसीबत में बताकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पिछले दिनों साइबर थाने में ऐसे दो मामले सामने आ चुके है। सेक्टर-25 निवासी एक व्यक्ति को विदेशी रिश्तेदार बताकर 5.60 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया था। पुलिस के अनुसार, सुखदेव सिंह ने दी शिकायत में बताया वे पेशे से वकील हैं। 27 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनकी पत्नी के मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोपी ने बताया कि कनाडा में उसकी गाड़ी से एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है। उसे काफी चोटें आई हैं। वकील ने समझौता करने के लिए पैसे मांगे हैं। महिला आरोपी के झांसे में आ गई और 560269 रुपये खाते में डलवा दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता की पत्नी ने अपनी भांजी के पास अमेरिका फोन करके बात की तो उन्हें धोखाधड़ी के बारे में पता लगा।
सेक्टर-19 निवासी महिला से एक लाख रुपये ठगे
सेक्टर-19 निवासी महिला को साइबर ठग ने कनाडा में बेटे को पुलिस को पकड़वाने का डर दिखाकर एक लाख रुपये ठग लिए। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सतविंद्र कौर ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा लवप्रीत सिंह कनाडा में पढ़ाई करने गया हुआ है।
शिकायतकर्ता के पास एक व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया। उसने बताया कि आपके बेटे को कनाडा पुलिस ने पकड़ लिया है। उसकी जमानत करवाने के लिए वकील से बात कर ली है। आप मेरे खाते में एक लाख रुपये डाल दो नहीं तो आपके बेटे की जिंदगी खराब हो जाएगी। शिकायतकर्ता इतना डर गई कि उन्होंने बेटे से बात किए बिना पैसे डाल दिए। इसके बाद उनकी बेटे से बात हुई तो उसने बताया कि वह बिल्कुल ठीक है और ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।