फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fresh NSA imposed on Amritpal and all his 10 associates

Panchkula News: अमृतपाल सहित उनके सभी 10 साथियों पर नए सिरे से लगाया एनएसए

Tue, 19 Mar 2024 11:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fresh NSA imposed on Amritpal and all his 10 associates
चंडीगढ़। अमृतपाल सिंह व उनके 10 साथियों पर पंजाब सरकार ने नए सिरे से (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) एनएसए लगा दिया है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में लंबित एक याचिका पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को यह जानकारी दी है। इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने अब डिब्रूगढ़ जेल में मौजूद इन सभी पर एनएसए लगाने के बारे में विस्तृत जानकारी सौंपने का पंजाब सरकार को आदेश दिया है।अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह, भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके, गुरमीत सिंह बुक्कनवाला, कुलवंत सिंह रायोके, सरबजीत कलसी, गुरिंदर औजला और बसंत सिंह आदि ने अपने खिलाफ लगाए एनएसए को हाईकोर्ट में चुनौती दी हुई है। याचिका दाखिल करते हुए सभी ने बताया था कि पंजाब में अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब सरकार ने मुहिम चलाई थी। इस मुहिम के तहत अमृतपाल के साथियों पर शिकंजा कसा गया था। इसी कड़ी में याचिकाकर्ताओं को भी शिकार बनाया गया और उनके खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। याचिका के अनुसार उनके खिलाफ की गई यह कार्रवाई कानून की तय प्रक्रिया का पालन करते हुए नहीं की गई है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान जब अमृतपाल सिंह सहित उनके सभी 10 साथियों की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि पिछले साल 18 मार्च को इन सभी के खिलाफ एनएसए लगाकर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था। एनएसए के आदेश एक साल तक ही लागू हो सकते हैं। अब यह आदेश खत्म हो चुके हैं। इस पर पंजाब सरकार की तरफ से पेश हुए एडिशनल एडवोकेट जनरल ने हाईकोर्ट को बताया कि इन सभी के खिलाफ नए सिरे से एनएसए लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed