फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Free travel facility to award-winning Sanskrit scholars in Haryana Roadways.

पुरस्कार प्राप्त संस्कृत विद्वानों को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा सुविधा

Wed, 21 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Free travel facility to award-winning Sanskrit scholars in Haryana Roadways.
चंडीगढ़। संस्कृत भाषा में विभिन्न पुरस्कार प्राप्त हरियाणा के विद्वान अब रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करेंगे। भविष्य में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्वानों को भी यह सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री ने बताया कि यह पुरस्कार प्राप्त विद्वानों के लिए बड़ा सम्मान होगा। लिखित आदेश जारी होते ही उन्हें बसों में किराया नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी देकर समस्त संस्कृत विद्वानों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत महाविद्यालयों व गुरुकुलों में अध्यापन का कार्य करने वाले संस्कृत के उत्कृष्ट आचार्यों व संचालकों के लिए गुरु विरजानंद आचार्य सम्मान, विद्यामार्तण्ड पं. सीताराम शास्त्री सम्मान, पं. युधिष्ठिर मिमांसक आचार्य सम्मान, स्वामी धर्मदेव संस्कृत समाराधक सम्मान देना शुरू किया है। अब तक 29 आचार्यों और गुरुकुल संचालकों को सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2017 व 2018 के लिए पुरस्कारों की घोषणा अकादमी कर चुकी है। शीघ्र ही सभी विद्वानों को भी सम्मानित किया जाएगा। जल्द ही संस्कृत विद्वानों के लिए एप भी शुरू किया जा रहा है। पत्रिका हरिप्रभा को भी ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed