Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Free computer training and skill centre inaugurated in Barwala

Panchkula News: बरवाला में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण और स्किल सेंटर का शुभारंभ

Thu, 15 Jan 2026 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Free computer training and skill centre inaugurated in Barwala
अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की पहल, युवाओं को मिलेगा आधुनिक कौशल और रोजगार का अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट ने अग्रवाल समाज के समाजसेवी बृजलाल और ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की उपस्थिति में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं स्किल सेंटर का शुभारंभ किया। ट्रस्ट अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि यह केंद्र उनके सुपुत्र स्वर्गीय अश्वनी गुप्ता की स्मृति में स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक और तकनीक प्रधान युग में कंप्यूटर ज्ञान हर क्षेत्र की मूल आवश्यकता बन चुका है। इसी उद्देश्य से इस केंद्र में क्षेत्र के 10वीं और 12वीं पास छात्र-छात्राएं प्रवेश लेकर 3 माह, 6 माह और 1 वर्ष के विभिन्न कोर्स कर सकते हैं। इसमें बेसिक और एडवांस कंप्यूटर, एमएस ऑफिस, कंप्यूटर फंडामेंटल्स, डेटा एंट्री मैनेजमेंट और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसी तकनीकी शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


ज्ञानचंद गुप्ता ने सरपंच ओम सिंह राणा के योगदान की सराहना की और बताया कि यह पहल युवाओं को कौशल प्रदान कर रोजगार सृजन में मदद करेगी।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य, समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वर्गीय अश्वनी गुप्ता को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed