{"_id":"606630808ebc3ee6463874b5","slug":"free-bus-travel-for-women-another-false-claim-of-captain-raghav-chadha-bureau-news-pkl4090006200","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, कैप्टन का एक और झूठा दावा : राघव चड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, कैप्टन का एक और झूठा दावा : राघव चड्ढा
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब सरकार की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को कैप्टन का एक और झूठा दावा बताया है। आप के सहप्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि यदि सही मायनों में सरकार राज्य की महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ देना चाहती है तो सरकार को ग्रामीण व लिंक रोड की बसों में भी महिलाओं को यह सुविधा देनी चाहिए।
पार्टी मुख्यालय में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में राघव चड्ढा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की योजनाओं की नकल करते हुए पंजाब की महिलाओं के लिए फ्री बस सफर की घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने करीब दो साल पहले ही वहां की आम महिलाओं के लिए डीटीसी की बसों में सफर मुफ्त कर दिया था।
कैप्टन सरकार ने सिर्फ सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर कराने का घोषणा की है, जबकि पंजाब की ज्यादातर रूटों पर प्राइवेट बसें चलती हैं। सरकारी बसों में भी एसी और वॉल्वो बसों को फ्री नहीं किया गया है। इस योजना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के 70 प्रतिशत से ज्यादा रूटों पर प्राइवेट बसें चलती हैं। ज्यादातर लिंक रोड पर प्राइवेट बसें चलती हैं। गांवों को शहरों से जोड़ने वाली और गांवों को दूसरे गांव से जोड़ने वाली सड़कों पर तो लगभग बसें प्राइवेट ही हैं, तो फिर कैप्टन सरकार महिलाओं को किस तरह फ्री बस सुविधा देने का दावा कर रही है।