{"_id":"60e9fc798ebc3e9e93194c58","slug":"fraud-sister-cheated-rs-75-lakh-from-nri-brother-case-registered-mansa-devi-complex-police-is-investigating-did-not-return-money-demanded-for-renovation-of-house-pkl-office-news-pkl419655610","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी : बहन ने एनआरआई भाई से 75 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज, मनसा देवी कांप्लेक्स पुलिस कर रही जांच, घर का नवीनीकरण के लिए मांगे रुपये नहीं लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी : बहन ने एनआरआई भाई से 75 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज, मनसा देवी कांप्लेक्स पुलिस कर रही जांच, घर का नवीनीकरण के लिए मांगे रुपये नहीं लौटाए
विज्ञापन
पंचकूला। कनाडा में रह रहे भाई से 75 लाख रुपये की ठगी करने के एक मामले में पंचकूला पुलिस ने बहन, जीजा और भांजे के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-16 पंचकूला निवासी रेनू मनराओ, हरकेश मनराओ और निमित मनराओ के रूप में हुई है। हालांकि इन्हें पुलिस ने अभी गिरफ्तार नहीं किया है। रेनू मनराओ इस समय फरार है जबकि हरकेश और निमित युगांडा में हैं। इन तीनों के खिलाफ एनआरआई नरेश कौशल ने शिकायत दी है।
नरेश ने शिकायत में बताया कि वह 2019 में कनाडा से चंडीगढ़ आए थे। कोविड की वजह से वे कनाडा वापस नहीं जा सके। उनकी बहन रेनू मनराओ और उनका परिवार उस समय युगांडा में रह रहा था। उनकी बहन ने उनसे पैसों की मदद मांगी। उनकी बहन का मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-4 पंचकूला में एक घर निर्माणाधीन था। रेनू ने नरेश से घर की नवीनीकरण करवाने के लिए 75 लाख रुपये की मदद मांगी। नरेश ने भाई होने के नाते अपनी बहन की मदद कर दी। रेनू ने नरेश के लिए पैसों से घर में नवीनीकरण और ब्यूटीफिकेशन का काम करवाया। उन्होंने नरेश से वायदा किया कि वे घर का काम पूरा होने के बाद उन्हें 75 लाख रुपये लौटा देंगी। लेकिन उन्होंने नरेश को उसकी रकम नहीं लौटाई।
जब रेनू युगांडा से इंडिया वापस लौटीं तो नरेश ने उनसे अपना पैसा मांगना शुरू किया। उन्होंने बहाने बनाने शुरू कर दिए। आखिर में रेनू ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने पैसों के बदले नरेश को रेनोवेशन वाले घर का पजेशन दे दिया। नरेश ने कहा कि वह घर का पजेशन नहीं लेना चाहते थे, उन्हें अपनी रकम वापस चाहिए थी ताकि वह वापस कनाडा जा सकें। उनके जीजा और भांजे ने उन्हें फोन कर धमकियां देनी शुरू कर दी। इस वजह से उन्हें पुलिस में शिकायत देनी पड़ी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
उनकी प्रॉपर्टी भी धोखे से बेचने के हैं आरोप
नरेश का कहना है कि उनकी बहन ने उनके साथ प्रॉपर्टी की भी धोखाधड़ी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन ने उनके पिता के साथ ही मिलकर उनकी मनसा देवी कांप्लेक्स स्थित एक प्रॉपर्टी को धोखे से करोड़ों रुपये में बेच दिया। उस वक्त वे कनाडा में रह रहे थे। उन्होंने इस बारे में भी पंचकूला पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर अभी जांच चल रही है। उन्होंने बहन के अलावा अपने पिता के खिलाफ भी शिकायत दी है।
पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी आरोपी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मोहित हांडा, पुलिस उपायुक्त, पंचकूला पुलिस