{"_id":"621a8041d892c153d6424c38","slug":"fraud-one-accused-arrested-in-two-crore-fraud-sent-on-remand-pkl-office-news-pkl4432007106","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी : दो करोड़ की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी : दो करोड़ की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। 25 से ज्यादा पॉलिसियों के नाम पर दो करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ सेक्टर-25 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीण जैन निवासी न्यू करबेला लोधी रोड नई दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ने 25 से ज्यादा पॉलिसियों के नाम पर पैसे लिए हैं। पैसे की रिकवरी के लिए पुलिस लगातार पंचकूला सहित कई बैंकों के खातों को खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी से पैसे रिकवर किए जाएंगे। इसके लिए आरोपी को दिल्ली सहित अन्य जगहों पर ले जाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण जैन ने राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य अकाउंटों में पैसे लोगों से भिजवाए थे। इसके बाद इसकी वापसी नहीं की।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता कुलदीप लाल निवासी बसंत विहार ने कार्यालय पुलिस उपायुक्त पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई कि वह कार्यपालक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में मैक्स लाइफ हेल्थ इंश्योरेंस पांच साल के लिए ली थी। इस बारे में किरमोई नाम से फोन करके कहा कि अच्छे रिटर्न के लिए पॉलिसी खरीद लो। किरमोई, केपी आहूजा नाम से काल कर 25 से ज्यादा लोगों से दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।