{"_id":"5d4f19338ebc3e6c973629c4","slug":"fraud-of-one-lakh-rupees-pkl-office-news-pkl3471605170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई कर्मचारी बनकर होम लोन के झांसे में फांस की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई कर्मचारी बनकर होम लोन के झांसे में फांस की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला के डाकखाना भरेली के गांव भगवानपुर निवासी भीम सिंह को एक व्यक्ति सीबीआई का कर्मचारी बनकर मिला। फिर उन्हें अपना फर्जी आईडी कार्ड दिखाया। भीम सिंह को पूरी तरह विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने उनसे उनके चेक और अन्य दस्तावेज लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित फ्लट्रोन बैंक से उन्हें 9.47 लाख रुपये का होम लोन दिलाया। लेकिन फिर आरोपी ने भीम सिंह से कैश अमाउंट लेने के अलावा उनका चेक लगाकर उनके खाते से एक लाख रुपये और निकाल लिए। आरोपी ने भीम सिंह के आईसीआईसीआई के बैंक खाते से पहले उनका चैक लगाकर 5.40 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया। लेकिन अंबाला के साहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक की ब्रांच से भीम सिंह को कॉल की गई। बैंक कर्मचारी ने उनसे पूछा कि क्या उनका खाते में चैक लगाने वाले व्यक्ति से कोई लेनदेन है। तो भीम सिंह ने बताया कि उन्होंने रकम होम लोन के लिए ली है। फिर आरोपी ने अंबाला स्थित आईसीआईसीआई बैंक की ब्रांच में ही भीम सिंह का दूसरा चैक लगाकर एक लाख रुपये निकाल लिए। इस अमाउंट को किसी मलकीत सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया। इसका पता भीम सिंह को बाद में लगा। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी की पहचान बलविन्द्र सिंह के रूप में बताई। बताया कि आरोपी बलविन्द्र सिंह ने 29 अप्रैल को चैक के जरिए उनके बैंक खाते से 5310 रुपये निकलवाने का प्रयास, लेकिन चैक बाउंस हो गया। फिर 4 मई को 20,500 रुपये निकालने का प्रयास किया, वह चेक भी बाउंस हो गया। उक्त राशि को आरोपी ने भीम सिंह से कैश के रूप में लेने के बावजूद खाते में चैक लगाए। भीम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बलविन्द्र सिंह पर धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। भीम सिंह ने बताया कि आरोपी उन्हें उनके जानकार ब्रह्मदत्त उर्फ फौजी के माध्यम से मिला था। आरोपी बलविन्द्र सिंह उर्फ लक्की खालसा ने अपनी पहचान सीबीआई, चंडीगढ़ के कर्मचारी के रूप में बताई थी।
आरोपी को दे बैठे प्लॉट की रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज
आरोपी के झांसे में फंसकर भीम सिंह ने आरोपी बलविन्द्र सिंह को पेन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व दो प्लॉट् की रजिस्ट्रियां दे दी। आईसीआईसीआई बैंक के चार चेक और कैश 41,010 रुपये दिए। आरोपी ने भीम सिंह से कैश अमाउंट के अलावा एक एक्सिस बैंक, ब्रांच बतौड़, बरवाला के खाते में ट्रांसफर करवाए। लेन देन की दस्तावेजी जानकारी सहित शिकायतकर्ता ने आरोपी से बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग व व्हाट्स एप चैट के स्क्रीन शॉट भी साथ में संलग्न किए। आरोपी ने भीम सिंह से होम लोन की रकम खाते में आने पर तुरंत बताने को कहा था। भीम सिंह ने जानकारी दी तो आरोपी बलविन्द्र सिंह ने उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए। आरोपी ने भीम सिंह को धमकाया कि यदि वह 20 हजार रुपये और नहीं देंगे तो वह चेक बाउंस का केस दर्ज करवा देगा।
दोस्त से भी ठगे 1.40 लाख रुपये
आरोपी ने भीम सिंह के दोस्त ब्रह्मदत, निवासी शिव कालोनी, बरवाला से भी उन्हें होम लोन दिलाने का झांसा देकर 1.40 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी ने उन्हें भी अपना फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर झांसे में फांसा। फिर 95 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करवाए और 55 हजार रुपये कैश लिए। आरोपी ने ब्रह्मदत से भी खाली चैक एवं खाली शपथपत्र और प्लॉट की रजिस्ट्री की फोटो कॉपी के नाम पर हस्ताक्षर करवाए। लेकिन न तो ब्रह्मदत को होम लोन मिला और न ही पैसे वापिस मिले।