फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fraud of 5.5 crores by selling stayed land

Panchkula News: स्टे लगी जमीन बेच की साढ़े पांच करोड़ की ठगी

Fri, 30 May 2025 09:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 5.5 crores by selling stayed land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। कनाडा के ओनटारियो स्थित ब्रैम्टन इलाके में रहने वाले एनआरआई दंपती ने महानगर के एक कारोबारी को स्टे लगी जमीन बेचकर साढ़े पांच करोड़ रुपये ठग लिए। जब रजिस्ट्री करवाने का समय आया तो आरोपियोंं ने कोई जवाब नहीं दिया। जब पैसे मांगे तो मना कर दिया।
जब कारोबारी को पता चला कि उक्त जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकती और इस पर स्टे लगा है तो आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए गए। थाना साहनेवाल पुलिस ने माडल टाउन निवासी विशाल शर्मा की शिकायत पर एनआरआई मंजीत सिंह गिल और उनकी पत्नी महिंदर कौर गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशाल शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपियों की लुधियाना में जमीन पड़ी थी। उक्त जमीन उसे पसंद थी और पता चला कि उक्त जमीन एनआरआई मंजीत सिंह गिल और उनकी पत्नी की है। आरोपियों के साथ बातचीत हुई और आरोपियों के साथ सौदा हो गया। आरोपियों ने साढ़े पांच करोड़ रुपये भी ले लिए और रजिस्ट्री के लिए समय दे दिया। जब रजिस्ट्री का समय आया तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। जब उसे पता चला कि उक्त जमीन पर स्टे लगा हुआ है तो उसने आरोपियों से बातचीत की और पैसे वापस मांग लिए। आरोपियों ने बातों को अनसुना कर दिया और पैसे भी नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed