{"_id":"572661e74f1c1bfa525cd56f","slug":"fraud-arrested-fraud-lady-arrested-taxi-robber-arrested-panchkukla-pinjore-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से टैक्सी चोरी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से टैक्सी चोरी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 02 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर बाईपास से करीब 15 दिन पहले किराये की टैक्सी चोरी करने के आरोप में गिरोह की एक महिला सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआईए-2 के अफसरों के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान नाभा जिला पटियाला की गुरविंद्र कौर उर्फ गिन्नी के रूप में हुई है। सीआईए टू ने महिला को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 2 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। वहीं सीआईए टू ने जल्द ही अन्य दो आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
सीआईए टू प्रभारी अरविंद ने बताया कि 14 अप्रैल को जीरकपुर से गुरविंद्र कौर ने अपने साथियों के साथ एक टैक्सी को शिमला के लिए बुक किया और शिमला रवाना हो गई। इसके बाद तीनों ने कई बार टैक्सी चालक से धोखे से कार की चाबी हासिल करने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। 15 अप्रैल को वह वापस जीरकपुर आ रहे थे।
जैसे कार पिंजौर बाईपास पर पहुंची तो उन्होंने कार रोड के किनारे ढाबा पर रुकवाई। जैसे ही चालक ने कार रोकी तो महिला ने उसे पीने का पानी लाने के लिए रुपये दिए। रुपये लेकर चालक इंजन को चालू छोड़ पानी लेने चला गया। जैसे ही चालक ढाबे पर पहुंचा तो महिला के साथी ने कार को भगा लिया और फरार हो गए। इसके बाद चालक ने सूचना पुलिस को दी। सीआईए के पास यह मामला 28 अप्रैल को आया। सीआईए की टीम ने पटियाला के नाभा से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह से वाहन चोरी एवं अन्य दूसरे मामले सुलझने की उम्मीद है।