{"_id":"6874146dae9271779f0f951f","slug":"fourth-accused-arrested-in-hsvp-scam-of-rs-72-crore-taken-on-two-day-remand-panchkula-news-c-87-1-pan1010-124655-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गड्ढों से बदहाल हुई गांव मट्टावाला से बुंगा तक की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गड्ढों से बदहाल हुई गांव मट्टावाला से बुंगा तक की सड़क
विज्ञापन
पंचकूला। गांव मट्टावाला से लेकर गांव बुंगा तक बनी सड़क में जगह-जगह गहरे गढ्ढे बनने से आसपास के लोगों को आवाजाही में बड़ी परेशानी हो रही है। इनके अलावा आसपास के गांव बलौटी, बेहड़ आदि के लोगों ने इस समस्या के बारे में कई बार प्रशासन को अवगत करवाया है, लेकिन यह समस्या अभी तक जस की तस बनी है। इस सड़क में छोटे-बड़े करीब 250 से ज्यादा गड्ढे बने हुए हैं। इनसे गुजरने वाले लोगों के वाहनों का भी नुकसान हो रहा है।
बता दें कि अमर उजाला की ओर से दो महीने पहले 13 मई को लोगों की यह समस्या प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने नोटिस जारी करके इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के आदेश पीडब्ल्यूडी को दिए थे। इसके बावजूद इस सड़क को नहीं बनाया गया है। इस बारे में आसपास के गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने उपायुक्त के आदेश को भी नजरअंदाज कर कचरे के डिब्बे में डाल दिया है। इसकी क्षेत्र के लोगों में खूब चर्चा है कि जब पीडब्ल्यूडी उपायुक्त के आदेश को अनसुना कर सकता है तो आम लोगों की भला क्या सुनवाई होगी।
गड्ढे वाले गांव मशहूर होने से नहीं हो रहे रिश्ते
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में बने सभी संपर्क मार्गों की हालत खस्ता होने से दोनों गांव में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों में हर समय सड़क हादसे होने की आशंका बनी रहती है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खासकर युवाओं में यहां पर सड़कों की ऐसी दुर्दशा देखते हुए दूसरे क्षेत्र के निवासी अपने बच्चों की शादी इस क्षेत्र में नहीं करना चाहते। इन मार्गों पर कब कहां आने जाने वाला व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इन मार्गों पर पैचवर्क का काम भी नहीं किया जाता, क्योंकि बहुत से मार्ग ठेकेदार की ओर से बनाए गए होते हैं और इन मार्गों के रखरखाव का जिम्मा भी ठेकेदार का होता है, लेकिन वे एक बार सड़क बनाने के बाद इसमें बने गड्डों की सुध नहीं लेता और लोगों को विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
हो रही मानसिक-शारीरिक परेशानी
गांव बलौटी पंचकूला में पड़ता है, इसके बावजूद यहां पर विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं। विकास नाम की कोई चीज नहीं है। टूटी सड़कों से लोगों को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। विभाग को ध्यान देना चाहिए। -सतविंदर सिंह, गांव बलौटी निवासी।
जल्द समस्या का समाधान करें
हमारे गांव की टूटी सड़क के कारण हर समय किसी हादसे की आशंका बनी रहती है। गहरे गढ्ढों के कारण कब क्या घटना हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हमारी सरकार से अपील है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। -अकबर खान, निवासी टिब्बी
वाहन चालक हो रहे दुर्घटनाग्रस्त
क्षेत्र की टूटी सड़कों में बने गढ्ढों में चलने के कारण भारी परेशानी होती है। सड़क पर दो पहिया वाहन चालक रोजाना दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है। लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। -गुरदीप राणा, निवासी बलौटी
क्षेत्र में लोग नहीं बना रहे नए रिश्ते
हमारे गांव बेहड़ तक आने वाली जगह-जगह से टूटी खस्ताहाल सड़कों के कारण इस ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी अन्य क्षेत्र का व्यक्ति अपने सामाजिक संबंध या नए रिश्ते नहीं बनाना चाहता है। इससे लोग भारी मानसिक तनाव में जी रहे हैं। -सत्तार खान, निवासी बेहड़
कोट
जिला पंचकूला के अंतर्गत आने वाले गांव मट्टावाला से गांव बुंगा तक सड़क बनाने के लिए टेंडर अलॉट करवाने की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर अलॉट होते ही सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। -अशीष चौहान, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग