फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fourth accused arrested in HSVP scam of Rs 72 crore, taken on two-day remand

Panchkula News: एचएसवीपी में 72 करोड़ के घोटाले में चौथा आरोपी दबोचा, दो दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 14 Jul 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in HSVP scam of Rs 72 crore, taken on two-day remand
पंचकूला। एचएसवीपी में 72 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में एसीबी ने 12 जुलाई को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यश बिंदल मकान नंबर-815, सेक्टर-10 पंचकूला का रहने वाला है। शनिवार को एसीबी ने इसको अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसीबी की जांच के दौरान पता चला है कि इसी आरोपी के चंडीगढ़ में मनीमाजरा के पीएनबी में खाते में 48 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
साल-2015 से 2019 के बीच एचएसवीपी के बैंक खाते से बिना किसी विशेष कारण के विभिन्न पार्टियों के पक्ष में करीब 72 करोड़ रुपये निकाले गए थे। सात मार्च 2023 को एचएसवीपी के तत्कालीन मुख्य लेखा अधिकारी चमन लाल की शिकायत पर आरोपी सुनील बंसल के खिलाफ पंचकूला सेक्टर-7 थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस शिकायत में बताया गया था कि पंजाब नेशनल बैंक की चंडीगढ़ शाखा में एचएसवीपी के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया है। 2015 से 2019 के बीच बैंक खाते से बिना किसी विशेष कारण के विभिन्न पार्टियों के पक्ष में करीब 72 करोड़ रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


एक जुलाई को गिरफ्तार हुए थे तीन आरोपी, तीनों न्यायिक हिरासत में

एक जुलाई को इसी घोटाले से जुड़े मामले में एसीबी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। तीनों आरोपियों को सेक्टर-20 से एसीबी ने 72 करोड़ रुपये के वैट रिफंड फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार किया था। इन तीनों की पहचान पंचकूला सेक्टर-20 की सनसिटी परिक्रमा सोसइटी निवासी सुनील कुमार, मनोज पाल सिंगला, विजय कुमार के रूप में हुई है। एसीबी के मुताबिक मनोज कुमार सिंगला के बैंक खाते में करीब 7 करोड़, सुनील कुमार गर्ग के खाते में 5.88 करोड़ विजय कुमार के खाते में 5 करोड़ ट्रांसफर हुए थे। तीनों आरोपियों की दो कंपनियों के बैंक खाते में भी 4 करोड़ का लेन-देन होना पाया गया था। एसीबी ने तीनों को तफ्तीश के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 30 जून को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed