फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fourth accused arrested in case of cheating an elderly man of Rs 57.90 lakh

Panchkula News: बुजुर्ग से 57.90 लाख की ठगी के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in case of cheating an elderly man of Rs 57.90 lakh
पंचकूला। साइबर थाने की टीम ने 18 अगस्त को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 57.90 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी संजय कुमार निवासी जिला फलौदी, राजस्थान को 18 अगस्त को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 21 जनवरी, 2025 को थाना साइबर क्राइम पंचकूला में दर्ज एक मामले में 83 साल के बुजुर्ग राजेन्द्र निवासी सेक्टर-16 ने शिकायत दी थी कि उनके साथ 57 लाख 90 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई है। वह एचएमटी पिंजौर से सेवानिवृत्त हैं। 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे उन्हें व्हाट्सएप कॉल आई थी, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को हैदराबाद के पुलिस मुख्यालय का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ मनी ट्रांसफरिंग का गंभीर केस दर्ज है और उन्हें दो घंटे में हैदराबाद पहुंचना होगा। इस प्रकार डर और भ्रम फैलाकर ठगों ने लगातार तीन दिन तक पीड़ित को मानसिक रूप से नियंत्रण में रखते हुए उनके विभिन्न बैंक खातों से कुल 57 लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ित को ठगी का आभास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed