फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four-year-old child dies after drowning in water tank

पानी के टैंक में डूबने से चार साल के बच्चे की मौत

Wed, 01 Jun 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old child dies after drowning in water tank
कालका। गांव टिपरा में पानी के टैंक में डूबने के कारण एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चा टिपरा में अपनी नानी के घर पर रहता था। जो खेलता हुआ घर के अंदर बने अंडर ग्राउंड पानी के टैंक में जा गिरा। बच्चे के गिरने की जानकारी परिजनों को नहीं लगी। कुछ देर बाद जब घर में मौजूद लोगों ने देखा की काका (मृतक बच्चा) कहीं दिखाई नहीं दे रहा है तो वह उसे ढूंढने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान घर में काम करने आई काम वाली ने देखा कि काका अंडरग्राउंड बने पानी के टैंक में गिरा हुआ था। इसके बाद तुरंत पानी से निकालकर उसे कालका एसडीएच ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बच्चे का शव कालका एसडीएच की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि बच्चे के पिता को कालका में रह रहे परिजनों ने मामले की जानकारी दे दी ेहै। अगर कोई शिकायत आती है तो उसी हिसाब से कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed