फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four sandalwood trees stolen from Cactus Garden, case registered

Panchkula News: कैक्टस गार्डन से चंदन के चार पेड़ चोरी, केस दर्ज

Wed, 04 Jun 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four sandalwood trees stolen from Cactus Garden, case registered
पंचकूला। कैक्टस गार्डन सेक्टर-5 से चंदन के चार कीमती पेड़ चोरी हो गए हैं। यह मामला सोमवार सुबह सामने आया है। यह वारदात सोमवार सुबह उस समय हुई जब पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) के अधिकारियों ने गार्डन का निरीक्षण किया। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


पीएमडीए के कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र सिंह चहल ने पुलिस को बताया कि 2 जून को जब उन्होंने स्थल का दौरा किया तो पाया कि चंदन के चार पेड़ काट कर चोरी कर लिए गए हैं। पूछताछ के दौरान वहां तैनात माली ने बताया कि वह 1 जून को ड्यूटी पर था और शाम तक सभी पेड़ अपनी जगह पर मौजूद थे। इससे साफ है कि चोरों ने घटना को 1 जून की रात को अंजाम दिया। इसकी शिकायत पर थाना सेक्टर-5 में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने मे जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed