{"_id":"6664eba2e49970cd320b3997","slug":"four-projects-related-to-national-highway-will-get-momentum-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-112670-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नेशनल हाईवे से जुड़े चार प्रोजेक्टों को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नेशनल हाईवे से जुड़े चार प्रोजेक्टों को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले के नेशनल हाईवे से जुड़े तीन प्रोजेक्टों को जल्द रफ्तार मिलने वाली है। इनमें सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर बनने वाला अंडरपास, पंचकूला सेक्टर-12 अंडरपास, सेक्टर-12, 12ए और सेक्टर-20, 21 के बीच दो व्हीकल अंडरपास, कौशल्या डैम पर बनने वाला पुल शामिल हैं। इन प्रोजेक्टों के पूरा होने से पंचकूला और पिंजौर के लाखों लोगों के रास्ते आसान हो जाएंगे। वहीं हाईवे क्रॉस करते समय होने वाली सड़क हादसों में कमी आएगी। ये तीनों प्रोजेक्ट महज एक से डेढ़ साल के भीतर पूरे होने वाले हैं। इन प्रोजेक्टों का काम पूरा होते ही एक से दूसरे सेक्टरों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
प्रोजेक्टर नंबर वन-1
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 15 करोड़ की लागत से प्राधिकरण 40 मीटर का स्पैन बनाएगा। इसमें 20-20 मीटर के दो स्पैन होंगे। इसकी ऊंचाई साढ़े चार मीटर होगी। वहीं यू टर्न के लिए साथ में पैडेशियन अंडरपास भी बनेगा। यह छह बाय तीन का होगा। इसे दोनों तरफ तीन-तीन मीटर का बनाया जाएगा। अभी इसका टेक्निकल बिड खुल चुका है। फाइनेंशियल बिड खुलना है। प्रोजेक्ट का काम एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। इसका फाइनेंशियल बिड खुलना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही प्रोजेक्ट का काम एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की उप महाप्रबंधक प्रियंका मीना ने दी।
प्रोजेक्ट-2
सेक्टर-12, 12ए और सेक्टर-20, 21 के बीच दो व्हीकल अंडरपास बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट का काम करीब 75 फीसदी पुरा हो चुका है। इसे 40 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जा रहा है। मार्च 2024 तक प्रोजेक्ट का काम पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन यह प्रोजेक्ट अब अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी निजी कंपनी के इंजीनियर कुलदीप परमार ने दी। प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही सेक्टर-12 और 12ए और और सेक्टर-20, 21 के साथ घग्गर पार के सेक्टरों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। घग्गर पार के लोगों को सेक्टर-12, 12, 20, 21 में आने के लिए डंपिंग ग्राउंड के रास्ते नहीं आना पड़ेगा। वे सीधा सेक्टर-25 और 26 पर बन रहे पुल के रास्ते सेक्टर 20 और 21 में दाखिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट-3
पिंजौर कौशल्या डैम पर बनाया जाने वाले ब्रीज का काम करीब 210 मीटर शेष रह गया था। क्योंकि इस रास्ते में वन विभाग का एरिया है, यहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले विभाग से अनुमति नहीं लिया था। इसकी अनुमति के लिए एचएसवीपी के इंजीनियरिंग विंग ने वन विभाग को पत्र लिखा है। आचार संहिता के चलते प्रोजेक्ट रुका हुआ था। अनुमति मिलते ही प्रोजेक्ट का काम शुरू होगा। यह ब्रीज हिमशिखा, सेक्टर-4 ट्राइडेंट सहित विकसित होने वाले नए सेक्टरों को जोड़ेगा।