फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four people who stole two-wheelers in a blink of an eye were arrested and put on remand.

Panchkula News: पलक झपकते ही दो पहिया वाहन चोरी करने वाले चार काबू, रिमांड पर

Tue, 07 Oct 2025 09:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 07 Oct 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Four people who stole two-wheelers in a blink of an eye were arrested and put on remand.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पलक झपकते ही शहर के अलग-अलग इलाकों से दो पहिया वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना दरेसी की पुलिस ने गुप्त सूचना पर काबू किया है।
दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के छह वाहन बरामद किए हैं। इस मामले में थाना दरेसी पुलिस ने सतीष कुमार उर्फ सन्नी और रविंदर सिंह उर्फ भिंदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
एडीसीपी वन समीर वर्मा ने बताया कि थाना दरेसी की पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर आरोपियों को रोककर कागजात मांगे। सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने बताया कि उक्त वाहन चोरी का है और उन्होंने इलाके से ही चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल छह दोपहिया वाहन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने एक मास्टर चाबी बनवा रखी थी, जिससे वे खड़े वाहन को चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी रविंदर सिंह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह थाना बस्ती जोधोवाल की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने रोहित कुमार उर्फ राजू और कृष्ण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed