फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four people including the magic van driver were injured in a truck collision, one critical

Panchkula News: ट्रक की टक्कर से मैजिक वैन चालक समेत चार घायल, एक गंभीर

Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Four people including the magic van driver were injured in a truck collision, one critical
पंचकूला। सेक्टर-21 में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक और मैजिक वैन के बीच टक्कर हो गई। मौके पर ट्रक लेकर चालक भाग गया। टक्कर लगने से मैजिक पलट गई और चालक समेत तीन घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चारों घायलों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल इलाज के लिए दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल मैजिक चालक को चंडीगढ़ सेक्टर-32 पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं तीन घायलों का इलाज सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में किया। घायलों की पहचान रायपुररानी निवासी चालक अनूप, अमन, अजीत, सजीव के रूप में हुई है। चालक की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मैजिक वैन चालक का हुआ ऑपरेशन

मैजिक वैन चालक की पत्नी रेनू ने बताया कि उसके पति अनूप मैजिक चालक है। वह 26 जनवरी को रायपुर रानी से फर्नीचर लोड करके पंचकूला सेक्टर-21 छोड़ने गए थे। वहीं पर रात 11 बजे तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से पति अनूप की दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो गया और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। वहीं तीन अन्य को हल्की चोट आने से उनका इलाज सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चला। पति की हालत नाजुक होने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने पेट का ऑपरेशन किया है।
विज्ञापन


चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। रात तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों को रोक कर चालान करने के लिए पुलिस टीम की तैनाती भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed