{"_id":"628fe1e690f9f66a9d2b197f","slug":"four-new-corona-infected-found-in-the-district-pkl-office-news-pkl451840617","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में वीरवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। जिले में अब कुल 25 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी 25 मरीज होम आइसोलेटेड हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।
जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को 216 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44327 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43888 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 622746 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।