फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four masked individuals arrived at a Sector-20 society in the early hours, rang the doorbell, and fled.

Panchkula News: सेक्टर-20 सोसाइटी में तड़के पहुंचे चार नकाबपोश, डोर बेल बजाकर फरार

Thu, 13 Aug 2026 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four masked individuals arrived at a Sector-20 society in the early hours, rang the doorbell, and fled.
सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्धों की गतिविधियां, बुजुर्ग दंपती के फ्लैट की बेल बजाने से बढ़ी चिंता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित त्रिवेणी सोसायटी में बुधवार तड़के करीब तीन बजे चार नकाबपोश संदिग्धों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। चारों एक फ्लैट के बाहर पहुंचे और डोर बेल बजाने के बाद कुछ ही देर में फरार हो गए। फ्लैट में बुजुर्ग दंपती रहता है। बेल बजने के बाद घर से कोई प्रतिक्रिया आने से पहले ही संदिग्ध वहां से निकल गए। घटना में चोरी, मारपीट या जबरन प्रवेश की सूचना नहीं है।

सोसायटी प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस को उपलब्ध कराई है। पुलिस संदिग्धों के हुलिए और उनके आने-जाने के रास्ते की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सेक्टर-20 में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में रात के समय चार नकाबपोशों के पहुंचने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। निवासी सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed